स्मार्टफोन की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. ऐसे में अब बार-बार स्मार्टफोन को बदलना या फिर नया मोबाइल खरीदने में ज्यादा खर्चा होगा. बहुत से यूजर्स ऐसे हैंडसेट को खरीदना चाहेंगे, जो कई साल तक चले और उसमें कमाल की बैटरी मिलती हो. (Photo: OnePlus)
आज ऐसे 5 स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें 8000mAh की बैटरी के साथ कई कमाल के फीचर्स मिलेंगे. आइये इन मोबाइल की कीमत और अन्य खूबियों के बारे में एक-एक करके जानते हैं. (Photo: Realme)
Realme Narzo 100x 5g एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन है. इसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही इसमें 50+50MP के कैमरा सेंसर दिए हैं. इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. इसकी कीमत 19775 रुपये है. (Photo: Realme)
OnePlus N6 5G एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 25 हजार रुपये है. इस फोन को हाल ही में लॉन्च किया है. इसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है. (Photo: OnePlus)
POCO M8 Power 5G भी 8000mAh की बैटरी के साथ आता है. इसमें 6.99 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है. इसमें Snapdragon Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है. इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसकी कीमत फ्लिपकार्ट 22,999 रुपये है. (Photo: Poco)
Redmi Note 17 5G की कीमत 27,999 रुपये है. इसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W का फास्ट चार्जर मिलता है. इसमें 6.99 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. (Photo: Mi.com)
iQOO Z11xa 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है. इसमें 8GB Ram और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. ऐमेजॉन इंडिया पर इसकी कीमत 28,998 रुपये है. यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर के साथ आता है. (Photo: IQOO)