Lava के स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, फीचर फोन की कीमतों में भी मिल रही भारी छूट!

Lava ने फेस्टिव ऑफर्स का ऐलान कर दिया है, जिसके तहत लावा के स्मार्टफोन और फीचर्स फोन पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा. कुछ दिन में दिवाली आने वाली है और उससे पहले बहुत से लोग अपने लिए न्यू स्मार्टफोन खरीदते हैं. हर एक ब्रांड इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं.

Advertisement
Lava के स्मार्टफोन ओरिजनल प्राइस की तुलना में सस्ते हैं. (Photo: Lava Mobile) Lava के स्मार्टफोन ओरिजनल प्राइस की तुलना में सस्ते हैं. (Photo: Lava Mobile)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

Lava ने फेस्टिव ऑफर्स का ऐलान कर दिया है, जिसके तहत स्मार्टफोन और फीचर्स फोन को सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. यह सेल ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स दोनों पर लागू होगी. कंपनी ने यह सेल आने वाले फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए की है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

फेस्टिव सेल के दौरान लावा के स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर्स भी मिल रहा है, जहां से लावा के मोबाइल फोन्स को ओरिजनल प्राइस की तुलना में सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. साथ ही No Cost EMI के भी ऑप्शन देखने को मिलेंगे. 

Advertisement

लावा सेल्स के दौरान Lava BOLD N4 Lite (3GB+32GB स्टोरेज) को 7549 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा. वहीं Lava Bold N2 5G (4GB + 64GB) को 12,249 रुपये में खरीदा जा सकता है. 

Lava BOLD N4 Lite के स्पेसिफिकेशन 

Lava BOLD N4 Lite में 6.56 इंच का qHD डिस्प्ले दिया है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है,जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: Xiaomi की दिवाली सेल, TV से स्मार्टफोन, मिलेगा 50% तक का ऑफ

Lava Virat V1 पर ऑफर 

Lava Virat V1 को भी सेल के दौरान सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. शुरुआती कीमत 9,745 रुपये है, जो ऐमेजॉन इंडिया पर लिस्ट है. इस कीमत में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया और 5000mAh की बैटरी दी गई है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 5G सपोर्ट, ये हैं 5 खास स्मार्टफोन, इतनी है कीमत

फीचर्स फोन पर भी ऑफर्स 

लावा फेस्टिव सीजन के दौरान फीचर्स फोन को भी सस्ते दाम में खरीदने जा सकेगा. इसमें Lava Gem Power Plus, Lava A2 Smart और लावा हीरो शक्ति 2026 फीचर्स फोन का नाम शामिल है. Lava Gem Power Plus की MRP 1759 और फेस्टिव की कीमत 1699 रुपये है. वहीं लावा A2 फोन की MRP 1286 रुपये और इसको फेस्टिव सेल के दौरान 1199 रुपये में खरीदा जा सकेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »