OnePlus ने अपना सबसे पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप मोबाइल है. इसका नाम OnePlus 16 है. इसको अभी चीन में लॉन्च किया है. इसमें 9000mAh की बैटरी, फास्ट चार्जर, 200MP का प्राइमरी कैमरा और पावरफुल मोबाइल चिपसेट दिया है. आने वाले दिनों में इसको भारत में लॉन्च किया जाएगा, हालांकि अभी तक कंपनी ने ऑफिशियल डेट का ऐलान नहीं किया है.
OnePlus 16 को कई वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिनमें यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन हैं. इसको तीन कलर वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें मार्टिन मास्टरपीस, टूमॉरो स्टार और डार्क फॉरेस्ट है.
OnePlus 16 5G के स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 16 5G में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसमें 185Hz रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. इसमें 2000 Nits की पीक ब्राइटनेस दी है. यह एंड्रॉयड 16 बेस्ड ColorOS 17 पर काम करता है.
OnePlus 16 5G का प्रोसेसर
OnePlus 16 5G को पावरफुल बनाने के लिए क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जिसको TSMC के 2nm प्रोसेस पर तैयार किया है और उसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 5.01 GHz है. साथ ही इसमें तीन गेमिंग चिपसेट का इस्तेमाल किया है, ऐसे में यह कई हैवी गेमिंग को भी सपोर्ट मिलेगा.
OnePlus 16 5G का कैमरा
OnePlus 16 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें ओप्पो की LUMO इमेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो डुअल AXIS OIS का सपोर्ट मिलता है.
50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर है. 50MP का टेलीफीटो सेंसर दिया है, जिसमें 120X डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलता है. फ्रंट पर भी 50MP का कैमरा मिलता है.
यह भी पढ़ें: iPhone नहीं ये खास तरह का स्मार्टफोन यूज करते हुए दिखे Meta CEO मार्क जकरबर्ग, जानिए क्या है कीमत-फीचर्स
OnePlus 16 5G की बैटरी
OnePlus 16 5G में 9000mAh की बैटरी दी गई है, जिसको चार्ज करने के लिए 100W का फास्ट चार्जर दिया है. साथ ही इसमें 50W का वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
रोहित कुमार