भारत में खुलेगा Meta का पहला AI डेटा सेंटर, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ, इस शहर में होगी ओपनिंग

मार्क जकरबर्ग की बड़ी तैयारी और भारत में खोलेंगे AI इनेबल डेटा सेंटर. अब मेटा भारत में अपना पहला AI इनेबल डेटा सेंटर ओपन करने जा रही है. मेटा ने इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ पार्टनरशिप की है. इसके लिए गुजरात के जामनगर में डेटा सेंटर तैयार किया जाएगा.

Advertisement
मेटा रिलायंस के साथ जामनगर में AI डेटा सेंटर तैयार करने जा रही है. (Photo: AI Generated) मेटा रिलायंस के साथ जामनगर में AI डेटा सेंटर तैयार करने जा रही है. (Photo: AI Generated)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा अब भारत में अपना पहला आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) डेटा सेंटर ओपन करने जा रही है. मेटा ने इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ पार्टनरशिप की है और ये डेटा सेंटर गुजरात राज्य के जामनगर में शुरू होगा. 

रिलायंस इंडस्ट्रीज जामनगर में सेंटर तैयार करेगी, जिसके बाद मेटा इसमें अपना ऑपरेशन शुरू करेगा. मेटा का यह AI डेटा सेंटर भारत के AI मिशन को पावर देने का काम करेगा. 

Advertisement

मेटा और रिलायंस पार्टनरशिप के तहत तैयार होने वाले AI डेटा सेंटर 168 मेगावॉट कैपिसिटी के साथ शुरू होगा. बाद में इसका एक्सपेंशन किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, यह सेंटर आने वाले 2 साल में शुरू होने जा रहा है. 

रिलायंस तैयार कर रही है Meta AI डेटा सेंटर 

रिलायंस इस फैक्टरी को तैयार करेगी, जबकि मेटा अपने AI सिस्टम को सपोर्ट देने के लिए इसका इस्तेमाल करेगी. यह सपोर्ट फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे प्रोडक्ट में काम करता है. साथ ही यह प्रोजेक्ट मार्क जकरबर्ग की उस बड़ी प्लानिंग को आगे बढ़ाएगा, जिसको वह पर्सनल सुपर इंटेलीजेंस भी कहते हैं. 

यह भी पढ़ें: Google, Nvidia और ChatGPT बनाने वालों का दावा - AI से नहीं जाएंगी नौकरियां, डर बेवजह!

मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि यह AI विस्तार में मदद करेगा

मार्क जुकरबर्ग ने जारी एक बयान में कहा है कि उनको गर्व है कि हम रिलायंस के साथ मिलकर भारत में अपना पहला AI डेटा सेंटर बना रहे हैं. जामनगर में तैयार होने वाला यह डेटा सेंटर ग्लोबल AI इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने में मदद करेगा. साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था में हमारे निवेश को और मजबूत करने में मदद करेगा. 

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज डेटा सेंटर को सर्विस देगी 

पार्टनरशिप के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज डेटा सेंटर के पूरे लाइफसाइकल के दौरान एंड-टू-एंड सर्विस देगी. इसमें डेटा सेंटर का डिजाइन, डेवलपमेंट, यूटिलिटी मैनेजमेंट, नवीकरणीय ऊर्जा आपूर्ति, नेटवर्क कनेक्टिविटी और पूरी तरह से फुली मैनेज्ड ऑपरेशनल सर्विसेज को शामिल किया गया है. 

यह भी पढ़ें: Amazon का विरोध, 30000 लोगों की छंटनी, लेकिन AI पर कंपनी खर्च कर रही है 30 लाख करोड़ रुपये

रिलायंस अपनी स्थिति को और जमबूत करेगी 

पार्टनरशिप के तहत रिलायंस भारत में हाइपरस्केल AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सिंगल-विंडो सॉल्यूशंस प्रोवाइडर के रूप में अपनी स्थिति को मजूबत करेगी. ग्राहकों को एक ही कंपनी के जरिए डेटा सेंटर से जुड़ी सभी प्रमुख सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »