सोशल मीडिया पर कुछ ह्यूमनॉइड रोबोट के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह रनिंग ट्रैक पर तेजी स्पीड में दौड़ते-दौड़ते एक दीवार से जा टकराए. फिर वह जमीन पर ढेर हो जाता है.
दरअसल, यह वीडियो वर्ल्ड ह्यूमनॉयड रोबोट गेम्स का है, जिसको रोबोट ओलंपिक भी नाम दिया है. इस इवेंट के दौरान रोबोट रनिंग ट्रैक पर तेजी स्पीड से दौड़ रहा था और फिर वह हादसे का शिकार हो गया.
रोबोट ओलंपिक की शुरुआत 22 अगस्त से होने जा रही है, जो चीन के बीजिंग में होगा. ओलंपिक से पहले ट्रायल चल रहा था, जिसमें वीडियो में नजर आ रहा रोबोट हादसे का शिकार हो चुका है.
ढेरों वीडियो इंटरनेट पर वायरल
रोबोट के हादसे का यह कोई अकेला वीडियो नहीं है. इसके अलावा भी रोबोट ओलंपिक के ढेरों वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. अन्य वीडियो में दिखाया है कि एक रोबोट जमीन पर गिरने के बाद बेकाबू हो गया और अपने पैर चलाने लगा.
यह भी पढ़ें: Realme ने फिर से महंगे किए अपने स्मार्टफोन्स, लगातार महंगे हो रहे हैं मोबाइल फोन्स
रनिंग ट्रैक पर दौड़ता रोबोट
चीन के शख्स ने एक अन्य वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोबोट रनिंग ट्रैक पर दौड़ता है और आगे मुड़ने की जगह वह सीधा दीवार के पास पहुंच जाता है. इसके बाद कंफ्यूजन होकर वह गिर जाता है, जिसमें एक शख्स बाल-बाल बच जाता है.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन खरीदने वालों की पहली पसंद बना AI, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा!
चीन में 22 अगस्त से शुरू होने वाले रोबोट ओलंपिक में ढेरों कंपनियों ने हिस्सा ले रही हैं. कंपनियां चीन के अलावा अलग-अलग हिस्सों से आई हैं और वे अपने रोबोट की काबिलियत दिखाना चाहते हैं.
कुछ समय पहले ही चीन से ह्यूमनॉयड रोबोट के बीच होने वाले फुटबॉल मैच के फोटो सामने आए थे, जहां रोबोट्स आपस में ही फुटबॉल का मुकाबला खेल रहे थे. साथ ही घायल रोबोट को मैदान से बाहर ले जाते हुए भी देखा जा चुका है.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क