सर्दियों में AC ढकने से पहले जरूर करें ये काम, वरना बढ़ सकता है खर्चा!

सर्दियों में AC का इस्तेमाल भले ही कम हो जाता है, लेकिन इसे ढकने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. AC की सफाई और सही देखभाल से अगली गर्मियों में कूलिंग से जुड़ी परेशानियों से बचने में मदद मिल सकती है. जानिए AC ढकने से पहले क्या करना चाहिए.

Advertisement
AC की सही देखभाल से अगली गर्मियों में बच सकता है बिजली बिल! (Photo: AI) AC की सही देखभाल से अगली गर्मियों में बच सकता है बिजली बिल! (Photo: AI)

प्रियांशु कुमार मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

सर्दियों के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल काफी कम हो जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग AC को धूल और गंदगी से बचाने के लिए ढककर रखते हैं. इससे AC के अंदर धूल जमा होने से बच सकती है.

लेकिन AC को ढकने से पहले अगर आप एक छोटा-सा काम कर लेते हैं, तो अगली गर्मियों में आपको काफी फायदा हो सकता है. इससे AC की कूलिंग अच्छी रखने और बिजली की खपत कम करने में भी मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं कि AC को ढकने से पहले आपको क्या करना चाहिए.

Advertisement

AC ढकने से पहले सर्विसिंग है जरूरी

अगर आप सर्दियों में AC का इस्तेमाल नहीं करते हैं और उसे कई महीनों तक ढककर रखने वाले हैं, तो ऐसा करने से पहले उसकी सफाई जरूर करवा लें. लंबे समय तक AC के अंदर धूल और गंदगी जमा रहने से उसकी कूलिंग पर असर पड़ सकता है. इसके अलावा, नमी होने पर कुछ हिस्सों में फंगस भी लग सकती है.

ऐसे में जब आप अगली गर्मियों में AC को दोबारा चालू करेंगे, तो आपको बदबू आने या कूलिंग कम होने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए बेहतर होगा कि AC को ढकने से पहले उसकी सर्विसिंग करवा लें.

सर्विसिंग के दौरान AC के फिल्टर और दूसरे जरूरी हिस्सों की सफाई की जाती है. इससे जमा हुई धूल और गंदगी निकल जाती है. इसके बाद AC को सही तरीके से ढककर रखने से उस पर बाहर की धूल और गंदगी जमने से बच सकती है.

Advertisement

AC को ढकने से पहले यह भी ध्यान रखें कि उसके अंदर नमी न हो. गीले AC को तुरंत ढकने से बचें, क्योंकि इससे फंगस लगने का खतरा बढ़ सकता है. साथ ही, AC को ढकने के लिए ऐसा कवर इस्तेमाल करें, जिससे नमी अंदर न फंसे.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर गलती से भी न लिखें ‘NO’, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! पुलिस ने दी चेतावनी

बिजली का बिल कैसे होगा कम?

AC की समय पर सफाई होने से उसके एयर फिल्टर में जमा धूल हट जाती है. इससे हवा का फ्लो बेहतर बना रहता है और AC को कमरे को ठंडा करने में आसानी होती है.

अगर फिल्टर गंदा है, तो हवा का फ्लो कम हो सकता है. ऐसी स्थिति में AC की कूलिंग पर असर पड़ सकता है और उसे ज्यादा देर तक चलाना पड़ सकता है. इससे बिजली की खपत बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: AC को ढकना चाहिए या खुला छोड़ना चाहिए? सर्दियों में इनडोर और आउटडोर यूनिट का सही तरीका जानें

इसलिए सर्दियों में AC को बंद करके ढकने से पहले उसकी सफाई और जरूरत के हिसाब से सर्विसिंग करवाना एक अच्छा तरीका है. इससे अगली गर्मियों में AC इस्तेमाल करने से पहले आपको सफाई की परेशानी कम हो सकती है.

Advertisement

ध्यान रखें कि सिर्फ सर्विसिंग करवाने से बिजली का बिल कम होने की गारंटी नहीं है, लेकिन AC की सही देखभाल से उसकी कूलिंग और काम करने की क्षमता बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »