AC को ढकना चाहिए या खुला छोड़ना चाहिए? सर्दियों में इनडोर और आउटडोर यूनिट का सही तरीका जानें

विंटर सीजन आने वाला है और अब धीरे धीरे लोग AC यूज करना बंद कर रहे हैं. कुछ महीने तक AC बंद रहेगा, ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें. एक गलती भारी पड़ सकती है और आपका एसी समय से पहले कबाड़ हो सकता है.

Advertisement
एसी लंबे समय तक बंद करने से पहले जरूर करें ये काम एसी लंबे समय तक बंद करने से पहले जरूर करें ये काम

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

गर्मियों में दिन-रात चलने वाला एसी सर्दियां आते ही महीनों के लिए बंद कर दिया जाता है. कई लोग इसकी सफाई या जांच किए बिना ही मेन स्विच बंद कर देते हैं. फिर अगली गर्मियों में एसी चलाते ही बदबू, पानी टपकने, कम कूलिंग या सर्विस की जरूरत जैसी समस्याएं सामने आती हैं. कई बार दुबारा चालू करने पर पता चलता है कि गैस लीक हो गई. 

Advertisement

AC को लंबे समय तक बंद रखने से पहले कुछ आसान काम करके आप उसकी देखभाल कर सकते हैं. सबसे जरूरी है कि फिल्टर की सफाई हो, अंदर जमा नमी सूख जाए और बाहर लगी यूनिट के आसपास धूल, पत्तियां या दूसरी चीजें जमा न हों.

AC बंद करने से पहले फिल्टर साफ करना न भूलें

स्प्लिट एसी की अंदर वाली यूनिट में लगे फिल्टर कमरे की धूल और दूसरे छोटे कणों को रोकते हैं. लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद इन पर धूल जमा हो सकती है. अगर इन्हें साफ किए बिना एसी बंद कर दिया जाए, तो अगली बार चलाने से पहले भी इनकी सफाई करनी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: ना फ्लिपकार्ट, ना ऐमेजॉन, यहां AC आधी से कम कीमत पर!

फिल्टर साफ करने से पहले एसी बंद करें और उसकी बिजली की सप्लाई भी काट दें. फिर कंपनी के निर्देशों के मुताबिक सामने का पैनल खोलकर फिल्टर निकालें. धूल हटाने के लिए वैक्यूम क्लीनर इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपके एसी के फिल्टर पानी से साफ किए जा सकते हैं, तो उन्हें हल्के पानी से धोकर पूरी तरह सूखने दें. गीला फिल्टर वापस न लगाएं. हर एसी का डिजाइन अलग हो सकता है, इसलिए उसके मैनुअल में दिए निर्देशों का पालन करें. 

Advertisement

AC बंद करने से पहले अंदर की नमी कैसे सुखाएं?

यह ऐसा काम है जिसे कई लोग नजरअंदाज कर देते हैं. एसी चलते समय उसकी अंदर वाली यूनिट में ठंडक की वजह से नमी जमा होती है. अगर एसी को लंबे समय के लिए बंद करना है, तो अंदर के हिस्सों को सूखने का मौका देना बेहतर है.

यह भी पढ़ें: 8 हजार वाला गीजर 2 हजार की रेंज में, Flipkart सेल में लूट डील

Carrier के एक स्प्लिट एसी के मैनुअल में लंबे समय तक इस्तेमाल बंद करने से पहले फिल्टर साफ करने और एसी को करीब आधे दिन तक सिर्फ पंखा चलाने वाले मोड में रखने की सलाह दी गई है. इससे अंदर के हिस्सों को सूखने में मदद मिल सकती है. हालांकि, यह हर एसी के लिए एक जैसा नियम नहीं है. अपने मॉडल में Fan Only मोड और उसके इस्तेमाल का तरीका मैनुअल में जरूर जांचें. इसके बाद एसी की बिजली सप्लाई बंद कर दें. 

यह भी पढ़ें: Flipkart सेल सभी के लिए शुरू, iPhone से AC तक, मिल रही कमाल की डील

अगर एसी से पहले से बदबू आ रही है या अंदर पानी टपकता है, तो सिर्फ पंखा चलाकर समस्या को नजरअंदाज न करें. ऐसे मामले में ड्रेन पाइप और अंदर की यूनिट की जांच किसी सर्विस टेक्नीशियन से कराना बेहतर है. 

Advertisement

क्या एसी का मेन स्विच भी बंद करना चाहिए?

अगर आप कई महीनों तक एसी इस्तेमाल नहीं करने वाले हैं, तो उसे रिमोट से बंद करने के बाद बिजली की सप्लाई भी बंद कर देना बेहतर है. इसके लिए एसी का अलग मेन स्विच या संबंधित सर्किट ब्रेकर इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे एसी को अनजाने में चालू होने से रोकने और बिजली की खपत से बचने में मदद मिलती है. 

हालांकि, स्विच या सर्किट ब्रेकर तक पहुंचने के लिए गीली जगह या खुले बिजली के तारों को न छुएं. अगर आपको नहीं पता कि एसी की सप्लाई सुरक्षित तरीके से कैसे बंद करनी है, तो इलेक्ट्रिशियन की मदद लें.

इनडोर यूनिट को ढकना चाहिए या खुला छोड़ना चाहिए?

कमरे की दीवार पर लगी एसी की इनडोर यूनिट को सर्दियों में ढकना जरूरी नहीं है. इसे साफ कपड़े से बाहर से पोंछ दें और आसपास धूल जमा न होने दें. अगर आप इसे ढकना चाहते हैं, तो ऐसा कवर इस्तेमाल करें जो हवा आने-जाने को पूरी तरह बंद न करे और नमी को अंदर फंसाकर न रखे. एसी के एयर इनलेट और आउटलेट को बंद करने से बचें.

यह भी पढ़ें: AC बंद करने का बेस्ट तरीका, रिमोट या डायरेक्ट स्विच, सालों साल चलेगा एसी

Advertisement

कवर लगाने से पहले यह भी सुनिश्चित करें कि एसी की बिजली सप्लाई बंद है. अगली बार एसी चलाने से पहले कवर हटाना न भूलें. यूनिट को प्लास्टिक में कसकर लपेटना या ऐसा कवर लगाना जो नमी फंसा दे, सही तरीका नहीं है.

आउटडोर यूनिट को ढकना चाहिए या नहीं?

बालकनी, छत या दीवार के बाहर लगी आउटडोर यूनिट पर धूल, सूखे पत्ते और दूसरी गंदगी जमा हो सकती है. सबसे पहले उसके आसपास की जगह साफ करें. यह भी देख लें कि यूनिट के आसपास हवा आने-जाने का रास्ता खुला हो और उसमें पत्तियां या किसी पक्षी का घोंसला न हो. अंदर के हिस्सों या मेटल की पतली प्लेटों को खुद खोलकर साफ करने की कोशिश न करें.

आउटडोर यूनिट को पूरी तरह कपड़े या प्लास्टिक से लपेटना हर एसी के लिए जरूरी नहीं है. कुछ कंपनियां कवर लगाने की सलाह देती हैं, जबकि कुछ कंपनियां बिना सलाह के कवर लगाने से मना करते हैं. इसलिए अपने मॉडल के मैनुअल को देखें.

क्या सर्दियों से पहले एसी की सर्विस करानी चाहिए?

इसका जवाब आपके एसी की हालत पर निर्भर करता है. अगर एसी पूरी गर्मियों में चला है, कूलिंग कम हो गई है, पानी टपकता है, बदबू आती है या असामान्य आवाज सुनाई देती है, तो उसे महीनों के लिए बंद करने से पहले सर्विस कराना बेहतर है. टेक्नीशियन जरूरत के हिसाब से अंदर की कॉइल, बाहर की कॉइल, पानी निकालने वाली पाइप और दूसरे जरूरी हिस्सों की जांच कर सकता है. 

Advertisement

अगर एसी ठीक से काम कर रहा है और फिल्टर साफ हैं, तो सिर्फ सर्दियां आने की वजह से हर बार महंगी डीप सर्विस कराना जरूरी नहीं है. लेकिन अगली गर्मियों में इस्तेमाल शुरू करने से पहले एसी की हालत और फिल्टर की जांच जरूर करें. Daikin भी नियमित सफाई के साथ योग्य टेक्नीशियन से समय-समय पर रखरखाव कराने की सलाह देता है. 

रिमोट की बैटरी निकालना भी है समझदारी

अगर एसी का रिमोट कई महीनों तक इस्तेमाल नहीं होगा, तो उसकी बैटरी निकालकर रख सकते हैं. लंबे समय तक रखी बैटरी से रिसाव होने पर रिमोट खराब हो सकता है. Carrier के मैनुअल में लंबे समय तक एसी बंद रखने से पहले रिमोट की बैटरी निकालने की सलाह दी गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »