Xiaomi के Mi TV 4A का यूथ एडिशन लॉन्च, जानें खूबी

Xiaomi ने चीन में MI TV 4A के एक नए वेरिएंट Mi TV 4A यूथ एडिशन को लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की ओर से Mi TV 4A में लेटेस्ट मॉडल है. शाओमी के पास चीन में MI TV 4A के ढेरों एडिशन पहले से ही मौजूद हैं. इनमें 40, 43, 49, 55 और 65-इंच वेरिएंट शामिल हैं.

Advertisement
Mi TV 4A यूथ एडिशन Mi TV 4A यूथ एडिशन

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 6:32 PM IST

Xiaomi ने चीन में MI TV 4A के एक नए वेरिएंट Mi TV 4A यूथ एडिशन को लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की ओर से Mi TV 4A में लेटेस्ट मॉडल है. शाओमी के पास चीन में MI TV 4A के ढेरों एडिशन पहले से ही मौजूद हैं. इनमें 40, 43, 49, 55 और 65-इंच वेरिएंट शामिल हैं.

4C सीरीज समेत Mi TV 4A सीरीज के मॉडलों में शाओमी के फ्लैगशिप Mi TV 4 की तुलना में किफायती दामों में कम बेजल्स और स्मार्ट टीवी फीचर्स दिए जाते हैं. कंपनी ने नया मॉडल ग्राहकों को सस्ते और छोटे मॉडलों में ज्यादा विकल्प मुहैया कराने के लिए लॉन्च किया है. Mi TV 4A 43-इंच यूथ एडिशन 43-इंच वाले Mi TV 4A का ही डाउनग्रेडेड वर्जन है. इसकी कीमत CNY 1,699 (लगभग ) रखी गई है. ये कीमत Mi TV 4A के 40-इंच वाले मॉडल के बराबर ही है.

Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Mi TV 4A 43 इंच यूथ एडिशन में 60GHz रिफ्रेश रेट के साथ  फुल-HD (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा इसमें इसकी व्यूइंग एंगल 178-डिग्री की है. इस टीवी में  Mali-450 ग्राफिक्स प्रोसेसर के साथ 1.5GHz की स्पीड वाला क्वॉड-कोर Amlogic Cortex-A53 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 1GB रैम के साथ 8GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है.

कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Wi-Fi, दो HDMI (एक ARC) पोर्च, दो USB पोर्ट, एक Ethernet पोर्ट, एक AV कंपोनेंट पोर्ट और एक S/PDIF ऑडियो पोर्ट मौजूद है. इस टीवी का कुल वजन 7.58 किलोग्राम है. इसमें साउंड के लिए 6W के दो स्पीकर दिए गए हैं. ये मॉडल वॉयस कंट्रोल को सपोर्ट करता है. यानी ग्राहक बिल्ट-इन-माइक का उपयोग वॉयस कमांड देने के लिए कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »