Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 8:03 PM IST

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

बोट ने भारत में अपना नया ईयरफोन लॉन्च किया है. इसे ऑफर के तौर पर 499 रुपये में सेल किया जा रहा है. कंपनी ने जानकारी दी है कि इसे बेस लवर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है.

Advertisement

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर दो नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं. इन प्लान्स की कीमत क्रमश: 9 रुपये और 29 रुपये है. जानें क्या है पूरा ऑफर.

सैमसंग ने इस साल भारत में अपना एक नया मिड रेंज स्मार्टफोन Galaxy J7 Duo लॉन्च किया था. कंपनी ने अब इस स्मार्टफोन की कीमत घटकर 12,990 रुपये हो गई है. इस स्मार्टफोन की बड़ी खूबियों की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड ओरियो, ऐप रिपेयर फीचर बिक्सबी और रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है.

अगर आप बाइक के शौकिन हैं और हाल फिलहाल में एक नई बाइक लेने की सोच रहे हैं तो हम यहां आपको 5 बाइक की लिस्ट बता रहे हैं. इन बाइक्स की कीमत 1 लाख रुपये तक है. यहां कीमत एक्स-शोरूम के हिसाब से बताई गईं है. यानी ऑन-रोड बाइक की कीमत कुछ बदल सकती है.

Advertisement

एयरटेल ने भी Galaxy Note 9 पर ऑफर देने का ऐलान किया है. कंपनी के मुताबिक कस्टमर्स इसे 7,999 रुपये के डाउन पेमेंट पर इसे खरीद सकते हैं. दो साल तक आपको 2,499 रुपये EMI के तौर पर देना होगा. कंपनी इसके साथ 100GB डेटा भी हर महीने देगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »