Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

साकेत सिंह बघेल

  • ,
  • 26 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 7:22 PM IST

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं. नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

भारत में लॉन्च हुआ नोकिया का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन Nokia 1

एचएमडी ग्लोबल ने भारत में नोकिया का एंट्री लेवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन Nokia 1 लॉन्च कर दिया है. यह Android Oreo Go एडिशन मोबइल ओएस पर चलता है. इसकी कीमत 5,499 रुपये है जिसे रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है.

Advertisement

दिल्ली हाई कोर्ट ने फेसबुक, गूगल और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया वेबसाइटों को एक वीडियो ब्लॉग हटाने के लिए कहा है, जिसमें पतंजलि आयुर्वेद के आटा ब्रांड की कथित तौर पर बुराई की गई है. न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ ने अंतरिम आदेश में तीनों वेबसाइटों को उस वीडियो ब्लॉग से जुड़े लिंक्स और कंटेट को हटाने का निर्देश दिया है.

टेलीकॉम सेक्टर में जियो की धमाकेदार एंट्री के बाद से तमाम बड़ी कंपनियां लगभग रोज ही आकर्षक प्लान्स पेश कर रही हैं. इसी कड़ी में वोडाफोन ने दो नए प्लान्स पेश किए हैं जिनकी कीमत 549 रुपये और 799 रुपये रखी गई है. इन प्लान्स में प्रतिदिन क्रमश: 3.5GB और 4.5GB डेटा ग्राहकों को दिया जाएगा.

जियो ने करीब डेढ़ साल पहले टेलीकॉम इंडस्ट्री में एंट्री लेते ही तहलका मचा दिया था. कंपनी ने शुरुआत में 6 महीने तक सेवाएं मुफ्त रखी थीं. इसके बाद जियो ने 99 रुपये वाला प्राइम मेंबरशिप लॉन्च किया था. इस प्राइम मेंबरशिप के तहत ग्राहकों को किफायती रीचार्ज के साथ कई अतिरिक्त फायदे दिए जा रहे हैं. लेकिन अब इस प्राइम मेंबरशिप की वैलिडिटी समाप्त होने जा रही है.

Advertisement

डिलीट करने के बाद भी FB के पास होती है आपकी कॉल लॉग और मैसेज

फेसबुक डेटा लीक के मामले में लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. कैंब्रिज एनालिटिका डेटा लीक के बाद से सोशल मीडिया पर प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. डिलीट फेसबुक कैंपेन ट्रेंड कर रहा है और व्हाट्सऐप के को फाउंडर ने भी लोगों को फेसबुक डिलीट करने की नसीहत दी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement