WhatsApp ने iOS के लिए जारी किया नया अपडेट, जुड़े कई खास फीचर्स

व्हाट्सएप ने iOS के लिए नए वर्जन का अपडेट जारी किया है जिसमें वीडियो जूम सहित कुछ नए फीचर्स ऐड हुए हैं.

Advertisement
iOS के लिए व्हाट्सएप का नया अपडेट iOS के लिए व्हाट्सएप का नया अपडेट

मुन्ज़िर अहमद

  • ,
  • 29 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:11 PM IST

iOS के लिए व्हाट्सएप का नया अपडेट V2.12.14 जारी हुआ है जिसमें कई नए फीचर्स दिए गए हैं. इस अपडेट में सबसे खास यह है कि अब व्हाट्सएप फ्रेंड्स को फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए सिर्फ फोटो गैलरी के सहारे नहीं रहना होगा. इसमें यूजर्स वन ड्राइव, और गूगल ड्राइव जैसे किसी थर्ड कर सकते हैं.

नए वर्जन के व्हाट्सएप में फोटो या वीडियो शेयर करने के लिए गैलरी के अलावा 'Chose from another app' का भी ऑप्शन दिया जाएगा. इस अपडेट में फोटो और वीडियो ब्राउजिंग डिजाइन में भी इंप्रूवमेंट किया गया है.

Advertisement

इस अपडेट की दूसरी खासियत इसमें दिया गया जूम फीचर है जिसके जरिए वीडियो प्ले होते वक्त जूम किया जा सकता है. साथ ही इस अपडेट में व्हाट्सएप के बैकग्राउंड में का भी ऑप्शन ऐड किया गया है. यह अपडेट 72.5MB का है और इसके लिए आपकी डिवाइस में iOS 6.0 या उसके ऊपर का वर्जन होना जरूरी है

बता दें कि व्हाट्सएप ने हाल ही में BlackBerry और Symbian सहित कुछ और पूराने वर्जन के ओएस से सपोर्ट बंद करने का ऐलान किया है. हालांकि यह 2016 के आखिर से लागू होगा. कंपनी ने इसके पीछे यह दलील दी है कि इन ओएस में व्हाट्सएप के नए फीचर्स सपोर्ट नहीं करेंगे इसलिए ऐसा किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement