BCCI ने महिला T20 चैलेंज की टीम और शेड्यूल का किया ऐलान

BCCI ने महिला टी-20 चैलेंज के लिए तीनों टीमों की घोषणा कर दी. यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 4 से 9 नवंबर के बीच खेला जाएगा.

Advertisement
Women’s T20 Challenge Women’s T20 Challenge

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST
  • हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और मिताली राज होंगी कप्तान
  • UAE में 4 से 9 नवंबर के बीच खेला जाएगा यह टूर्नामेंट
  • सुपरनोवाज, ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी में होंगे मुकाबले

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने महिला टी-20 चैलेंज के लिए तीनों टीमों की घोषणा कर दी है. यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 4 से 9  नवंबर के बीच खेला जाएगा. तीन महिला टीमें- सुपरनोवाज, ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी की कमान भारत की तीन बल्लेबाजों को सौंपी गई है. हरमनप्रीत कौर सुपरनोवाज की कप्तान होंगी. ट्रेलब्लेजर्स की कप्तानी स्मृति मंधाना करेंगी, जबकि मिताली राज को वेलोसिटी की कप्तानी का जिम्मा दिया गया है.

Advertisement

टूर्नामेंट में भारत की खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी. इन सभी देशों के अलावा थाईलैंड की नत्ताहाकन चंतम भी इसमें हिस्सा लेंगी, जो अपने देश के लिए टी20 वर्ल्ड कप में हाफ सेंचुरी लगाने वाली पहली क्रिकेटर बनी थीं. 

टी-20 चैलेंज में 4 मैच खेले जाएंगे. पहला मैच 4 नवंबर को सुपरनोवाज और वेलोसिटी (7:30 PM) के बीच होगा. दूसरा मैच 5 नवंबर को वेलोसिटी और ट्रेलब्लेजर्स (3:30 PM) के बीच खेला जाएगा. 7 नवंबर को ट्रेलब्लेजर्स का सामना सुपरनोवाज (7:30 PM) से होगा.

फाइनल 9 नवंबर (7:30 PM) को खेला जाएगा. यह मैच किन मैदानों पर खेले जाएंगे इस बात की जानकारी बोर्ड ने नहीं दी है. यूएई में ही आईपीएल का 13वां सीजन खेला जा रहा है. शारजाह, दुबई, अबु धाबी में मैच खेले जा रहे हैं.

Advertisement

खिलाड़ी 22 अक्टूबर को यूएई रवाना हो सकती हैं जहां उन्हें आईपीएल टीमों की तरह छह दिनों तक पृथकवास पर रहना होगा. इसके बाद वे जैव सुरक्षित वातावरण में प्रवेश करेंगी.

टूर्नामेंट आईपीएल के तीन स्थानों में से किस स्थान पर खेला जाएगा यह अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन पूरी संभावना है कि इसका आयोजन शारजाह में किया जाएगा, जहां का मैदान दुबई और अबु धाबी की तुलना में अपेक्षाकृत छोटा है.

टीमें -

सुपरनोवाज : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स (उपकप्तान), चामारी अट्पट्टू, प्रिया पूनिया, अनुजा पाटिल, राधा यादव, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), शशिकला सिरिवर्धने, पूनम यादव, शकीरा सलमान, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, आयुषी सोनी, अयाबोंगा खाका, मुस्कान मलिक.

ट्रेलब्लेजर्स : स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), पूनम राउत, ऋचा घोष, डी हेमलता. नुजहत परवीन (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, हरलीन देओल, झूलन गोस्वामी, सिमरन दिल बहादुर, सलमा खातून, सोफी एक्लेस्टोन, नत्ताहाकन चंतम, डिएंड्रा डॉटिन, काशवी गौतम.

वेलोसिटी : मिताली राज (कप्तान), वेदा कृष्णामूर्ति (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, मानसी जोशी, शिखा पांडे, देविका वैद्य, सुश्री दिब्यादर्शिनी, मनाली दक्षिणी, लेह कैसपेरेक, डेनियल वायट, सुन लुस, जहांआरा आलम, एम. अनघा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »