Neymar retirement: नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, ब्राजील के वर्ल्ड कप से बाहर होते ही ल‍िया संन्यास

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने FIFA World Cup 2026 से टीम के बाहर होने के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया. राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे से 2-1 की हार उनके करियर का आखिरी मैच साबित हुई. चोटों से जूझ रहे नेमार ने टूर्नामेंट में सिर्फ दो मैच खेले और विदाई के समय भावुक संदेश भी दिया.

Advertisement
34 साल की उम्र में नेमार ने छोड़ी ब्राजील टीम, नॉर्वे से हार बनी आखिरी इंटरनेशनल मैच (Photo: ITG ) 34 साल की उम्र में नेमार ने छोड़ी ब्राजील टीम, नॉर्वे से हार बनी आखिरी इंटरनेशनल मैच (Photo: ITG )

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:34 AM IST

Neymar Announces International Retirement: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे के हाथों 2-1 की हार के साथ उनका शानदार इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया.

नेमार ने 16 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत किया. वह ब्राजील के इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर रहे. उन्होंने 129 इंटरनेशनल मैचों में 80 गोल दागे और इस दौरान देश के लिए कई यादगार जीत दिलाईं.

Advertisement

मैच के बाद 34 वर्षीय नेमार ने साफ शब्दों में कहा- मैंने पूरी कोशिश की. मेरा सफर यहीं से शुरू हुआ था और यहीं खत्म भी हो गया. अब सब खत्म हो चुका है.

दिलचस्प बात यह है कि नेमार ने ब्राजील के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच 9 अगस्त 2010 को अमेरिका के खिलाफ इसी मेटलाइफ स्टेड‍ियम में खेला था. करीब 16 साल बाद उसी मैदान पर उन्होंने ब्राजील की जर्सी में अपना आखिरी मुकाबला भी खेला.

आखिरी मैच में किया गोल
नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले में नेमार शुरुआती प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. दाएं पैर की पिंडली (राइट काफ) की चोट से जूझ रहे नेमार बेंच से मैदान पर उतरे और मैच के अंतिम मिनटों में पेनल्टी पर गोल भी किया. हालांकि उनका यह गोल ब्राजील को हार से नहीं बचा सका.

Advertisement

चोटों ने सीमित कर दिया असर
पूरे टूर्नामेंट में नेमार फिटनेस समस्याओं से जूझते रहे. वह ब्राजील के पांच मुकाबलों में सिर्फ दो मैच ही खेल सके. इसके अलावा ग्रुप स्टेज में स्कॉटलैंड के खिलाफ भी उन्होंने केवल 15 मिनट मैदान पर बिताए.पिछले एक दशक से ज्यादा समय तक ब्राजील के सबसे बड़े स्टार रहे नेमार का करियर हाल के वर्षों में लगातार चोटों से प्रभावित रहा. यही वजह रही कि वह पहले जैसी लय और प्रभाव नहीं छोड़ सके.

अब नई पीढ़ी संभालेगी जिम्मेदारी
ब्राजील की टीम अब बदलाव के दौर में एंट्री कर रही है. अनुभवी खिलाड़ियों के बाद अब नई पीढ़ी टीम की कमान संभालेगी. टीम के कप्तान मार्किन्होस ने कहा- हमें उम्मीद है कि लोग नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के साथ धैर्य रखेंगे और शुरुआत से ही उनका समर्थन करेंगे.

नेमार के संन्यास के साथ ब्राजील फुटबॉल के एक यादगार दौर का अंत हो गया. अब टीम की नजर भविष्य की नई प्रतिभाओं पर होगी, जो आने वाले वर्षों में पांच बार की वर्ल्ड चैम्प‍ियन टीम को नई पहचान दिलाने की कोशिश करेंगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »