वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने टीम चयन का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि बोर्ड योग्य खिलाड़ियों को सही समय पर अवसर देता है और किसी के साथ अन्याय नहीं करता. शुक्ला के मुताबिक, वैभव को उचित समय पर मौका मिला है और उन्हें भविष्य में भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का पूरा विश्वास है.