France vs Spain: बेल्ज‍ियम को रौंदकर स्पेन के यामाल की फ्रांस को ललकार, बोले- हम किसी से नहीं डरते, द‍िया ओपन चैलेंज

बेल्जियम पर 2-1 की रोमांचक जीत के बाद स्पेन फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया है, जहां उसका मुकाबला फ्रांस से होगा. मैच के बाद स्टार विंगर लैम‍िन यामाल ने कहा कि फ्रांस को स्पेन से डरना चाहिए, क्योंकि उनकी टीम किसी से नहीं डरती. यामाल ने स्पेन की अजेय लय और टीम के आत्मविश्वास पर भी जोर दिया.

Advertisement
'फ्रांस को अगर किसी से डरना चाहिए, तो वो स्पेन है', सेमीफाइनल से पहले लामिन यामाल का बड़ा दावा (Photo: ITG) 'फ्रांस को अगर किसी से डरना चाहिए, तो वो स्पेन है', सेमीफाइनल से पहले लामिन यामाल का बड़ा दावा (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • इंगलवुड (कैल‍िफोर्न‍िया),
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:13 AM IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में स्पेन और फ्रांस के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले स्पेन के युवा स्टार लैम‍िन यामाल ने बड़ा बयान देकर मुकाबले का रोमांच और बढ़ा दिया है. बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद यामाल ने साफ कहा कि अगर फ्रांस को किसी टीम से डरना चाहिए तो वह स्पेन है.

Advertisement

बेल्जियम के खिलाफ क्वार्टरफाइनल जीतने के बाद यामाल ने कहा- मेरे हिसाब से अगर फ्रांस को किसी से डरना चाहिए, तो वह हम हैं. पिछली बार भी हमने ही उन्हें बाहर किया था. 

स्पेन ने 2024 यूरो कप के सेमीफाइनल में फ्रांस को हराया था. इसके बाद पिछले साल यूईएफए नेशंस लीग में भी स्पेन ने फ्रांस को मात दी थी. यूरो 2024 में यामाल सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ी बने थे. अब दोनों टीमें मंगलवार को डलास काउबॉयज के होम स्टेडियम में फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए आमने-सामने होंगी.

यामाल ने कहा कि स्पेन किसी भी टीम से भयभीत नहीं है. उन्होंने कहा- हम किसी से नहीं डरते. यह साफ है कि दोनों टीमें वर्ल्ड लेवल हैं और फ्रांस दुनिया की बेहतरीन टीमों में से एक है. अब देखते हैं कि क्या होता है.

Advertisement

मेरिनो ने दिलाई सेमीफाइनल की टिकट
बेल्जियम के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में स्पेन को 88वें मिनट में सब्स्टीट्यूट मिकेल मेरिनो ने विजयी गोल दिलाया. इसी गोल की बदौलत स्पेन ने 2-1 से मुकाबला जीतकर 2010 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई.

स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक गोल खाया है, जो बेल्जियम के खिलाफ पहले हाफ के अंतिम पलों में आया. दूसरी ओर फ्रांस ने अपने छह मुकाबलों में 16 गोल दागे हैं और टूर्नामेंट की सबसे मजबूत आक्रामक टीमों में शामिल रहा है.

37 मैचों से अजेय है स्पेन
फ्रांस लगातार पिछले दो वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा है और 2018 में खिताब भी जीता था. वहीं स्पेन अपने इतिहास में सिर्फ एक बार वर्ल्ड कप फाइनल खेला है.

हालांकि मौजूदा स्पेनिश टीम मार्च 2023 से लगातार 37 प्रतिस्पर्धी मुकाबलों में अजेय है. इस दौरान नेशंस लीग फाइनल में पुर्तगाल के खिलाफ उसे केवल पेनल्टी शूटआउट में हार मिली थी.

यामाल का पहला वर्ल्ड कप, फिर भी जबरदस्त असर
सोमवार (13 जुलाई) को 19 साल के होने जा रहे लैम‍िन यामाल ने अपने पहले वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ एक गोल किया है, लेकिन उनकी रचनात्मकता और आक्रामक खेल लगातार चर्चा में रहा है.

Advertisement

बेल्जियम के खिलाफ स्पेन के पहले गोल की शुरुआत भी यामाल ने पेड्रो पोरो के साथ शानदार मूव बनाकर की थी. इसके बाद दानी ओल्मो के शॉट पर मिले रीबाउंड को फाबियान रूइज ने गोल में बदला.

'कोई हमारे खिलाफ बराबरी से नहीं खेलता'
लगातार दूसरे नॉकआउट मुकाबले में स्पेन को जीत के लिए आखिरी मिनटों तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन यामाल का मानना है कि उनकी टीम विरोधियों पर पूरी तरह हावी रही.

उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि हम बेल्जियम से काफी बेहतर थे. लोगों को लगता है कि हम सिर्फ खूबसूरत फुटबॉल खेलते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि कोई भी टीम हमारे खिलाफ बराबरी से खेलने की हिम्मत नहीं करती. सभी टीमें पीछे हटकर खेलती हैं, जिससे हमारे लिए मुश्किल बढ़ जाती है. फिर भी आखिर में जीत हमारी ही होती है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »