इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले एक दिग्गज क्रिकेटर ने अपनी शराब की लत को लेकर खुलासा किया. यह क्रिकेटर आईपीएल की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज है. IPL का आगाज 28 मार्च से हो रहा है.
दरअसल, युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की. चहल ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अनुभवी लेग स्पिनर ने खुलासा किया है कि उन्होंने पिछले छह महीने से शराब को पूरी तरह छोड़ दिया है, ताकि वह मैदान पर अपनी टीम के लिए 150 प्रतिशत दे सकें.
पंजाब किंग्स के इस स्टार गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में यह जानकारी साझा की. चहल ने बताया कि पिछले सीजन में उन्हें कई गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा था, जिसने उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया.
उन्होंने कहा कि कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच के बाद उनकी हिप में फ्रैक्चर हो गया था और टूर्नामेंट के दौरान उंगली (नकल) में भी फ्रैक्चर हुआ. इसके चलते क्वालिफायर और फाइनल जैसे अहम मुकाबलों में वह अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी नहीं कर पाए.
देखें वीडियो: 24 मिनट 21 सेकंड से (यहीं चहल ने बताया कि उन्होंंने शराब छोड़ दी )
चहल ने कहा- इस साल मैंने तय किया कि सबसे पहले अपने शरीर का ध्यान रखूंगा. एक अच्छी खबर है, मैंने शराब छोड़ दी है. छह महीने से ज्यादा हो गए हैं. मैं 35 साल की उम्र में वह खुद को और ज्यादा फिट और एक्टिव बनाना चाहता हूं.
सीनियर खिलाड़ी के तौर पर चहल ने अपनी जिम्मेदारी भी बताई. उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी उन्हें देखकर सीखते हैं, इसलिए वह एक उदाहरण बनना चाहते हैं. उन्होंने कहा- मैं चाहता हूं कि लोग मुझे देखकर कुछ सीखें.
आईपीएल 2025 में कैसा राह युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन
पिछले सीजन में चहल ने 17 में से 14 मैच खेले और 16 विकेट अपने नाम किए. उनका इकोनॉमी रेट 9.56 रहा. IPL 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा था. चहल आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर और गेंदबाज हैं, उन्होंने 174 मैचों में 221 विकेट लिए हैं.
चहल टीम इंडिया के लिए कब खेले?
चहल आखिरी बार 2023 में भारत के लिए खेले थे. वह 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा जरूर थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. अब IPL 2026 में पंजाब किंग्स की टीम 31 मार्च को अपने घर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी, जहां चहल से टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी.
aajtak.in