'वैभव सूर्यवंशी को नजरअंदाज करना ठीक नहीं...', युवराज सिंह ने टीम सेलेक्शन पर उठाए सवाल, अभिषेक शर्मा-ईशान किशन का भी किया सपोर्ट

युवराज सिंह का मानना कि भारतीय टीम में पहले से कई बड़े खिलाड़ी हैं, इसलिए नए खिलाड़ियों के लिए जगह बनाना आसान नहीं है. हालांकि, युवराज सिंह ने मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद जताई कि वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों को जल्द ही वनडे टीम में भी शामिल किया जाएगा.

Advertisement
युवराज सिंह युवा खिलाड़ियों के सपोर्ट में उतरे, वनडे टीम में शामिल करने की मांग की. (Photo: PTI) युवराज सिंह युवा खिलाड़ियों के सपोर्ट में उतरे, वनडे टीम में शामिल करने की मांग की. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:33 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने वनडे टीम में युवा खिलाड़ियों को नियमित मौका नहीं मिलने पर सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को 50 ओवर्स के क्रिकेट में लगातार मौका नहीं देना उनकी क्षमता के साथ अन्याय है.

युवराज सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि वह अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशळी को ओडीआई क्रिकेट खेलते देखना चाहेंगे. उन्होंने कहा, 'अगर हम ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को वनडे क्रिकेट में नहीं चुन रहे हैं, तो कहीं ना कहीं हम उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं.'

Advertisement

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने यह भी स्वीकार किया कि भारतीय टीम में पहले से कई शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं और ऐसे में किसी नए खिलाड़ी के लिए जगह बनाना आसान नहीं होता. हालांकि, युवराज सिंह का मानना है कि इन युवा बल्लेबाजों के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें जल्द ही वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए.

युवराज सिंह ने कहा, 'मैं समझता हूं कि हमारे पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके बीच जगह बनाना मुश्किल है. लेकिन जिस तरह से ये खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं, उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा.'

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा की उपलब्धियों का श्रेय उनकी मेहनत को दिया. युवराज कहते हैं, 'अभिषेक ने जो कुछ हासिल किया है, वह उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है और इसका पूरा श्रेय उन्हें मिलना चाहिए.'

Advertisement

युवराज सिंह के इस बयान ने एक बार फिर भारत की वनडे टीम में युवा खिलाड़ियों के चयन और उन्हें मिलने वाले मौकों को लेकर चर्चा तेज कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »