IND A vs NZ A: यशस्वी जायसवाल ने काटा गदर! न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ ठोका शतक, आखिर कौन जीता मैच?

19 नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैच की सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत मिली है. टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़कर फॉर्म में वापसी कर ली है. लिहाजा अब जायसवाल से टेस्ट सीरीज में टीम को रनों की उम्मीद होगी.

Advertisement
जायसवाल ने किया कमाल. (PHOTO: REUTERS) जायसवाल ने किया कमाल. (PHOTO: REUTERS)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत में रनों के लिए संघर्ष कर रहे युवा भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने आखिरकार अपनी शानदार फॉर्म में वापसी कर ली है. क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे अनाधिकारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच के आखिरी दिन यशस्वी ने तबाही मचाते हुए महज 119 गेंदों में शतक जड़ दिया. 

जायसवाल की इस बेहतरीन पारी के दम पर भारत-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच दूसरा मुकाबला आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ. इस दौरे की पहली तीन पारियों में यशस्वी जायसवाल बुरी तरह फ्लॉप रहे थे और रन बनाने के लिए जूझ रहे थे. 

Advertisement

लेकिन मैच के आखिरी दिन उन्होंने अपनी क्लास दिखाते हुए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. अपनी शतकीय पारी के दौरान यशस्वी ने स्पिनर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की गेंद पर कदम आगे बढ़ाते हुए मिडविकेट के ऊपर से एक लंबा छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया और मैदान पर दहाड़ मारकर जश्न मनाया.

मैच के अंतिम दिन जब शुरुआती ओवरों में साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के रूप में भारत-ए को झटके लगे और टीम दबाव में आ गई. तब क्रीज पर आए यशस्वी ने यश राठौड़ के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. दोनों ने मिलकर संभकर बल्लेबाजी की और कीवी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. जैसे ही यश राठौड़ ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया.

ऐसा रहा मुकाबले का पूरा रोमांच

क्राइस्टचर्च के इस दूसरे मैच में पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होने के कारण मैच का नतीजा निकलना मुश्किल था. लिहाजा मुकाबला ड्रॉ पर आकर समाप्त हुआ. इससे पहले भारत-ए की पहली पारी में जहां यशस्वी पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए थे, वहीं ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक और आकाश दीप ने अर्धशतक जड़कर टीम को संभाला था.

Advertisement

गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार ने शानदार शुरुआत करते हुए कीवी टीम के शुरुआती 3 विकेट महज 13 रन पर गिरा दिए थे. हालांकि, मैथ्यू बॉयल और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की 208 रनों की मैराथन साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 78 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी, जिसमें मुकेश कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके थे.

अब इस सीरीज का तीसरा और अंतिम अनाधिकारिक टेस्ट मैच 7 नवंबर से लिंकन में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम यशस्वी के इस शानदार शतक से मिले आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »