रिंकू सिंह के साथ जलवा बिखेरने को तैयार RCB का स्टार? मिली रणजी टीम में एंट्री

16 महीने से क्रिकेट से दूर चल रहे यश दयाल की उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम में वापसी हुई है. RCB को IPL 2025 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले दयाल अब रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं.

Advertisement
 यश दयाल की हुई उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में वापसी (Photo: Getty) यश दयाल की हुई उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में वापसी (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

उत्तर प्रदेश क्रिकेट के लिए बड़ी खबर सामने आई है.तेज गेंदबाज यश दयाल की रणजी ट्रॉफी टीम में वापसी हुई है. लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे दयाल को आगामी 2026-27 रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए उत्तर प्रदेश के सेटअप में शामिल किया गया है.

यश दयाल ने आखिरी बार आईपीएल 2025 के फाइनल में खेले थए. इसके बाद वह करीब 16 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे. अब रणजी ट्रॉफी के जरिए उनकी मैदान पर वापसी का रास्ता साफ हो गया है. उत्तर प्रदेश का रणजी अभियान 11 अक्टूबर से बिहार के खिलाफ शुरू होगा.

Advertisement

ट्रायल में दिखाया दम

दयाल को उत्तर प्रदेश के रणजी कैंप में शामिल करने का फैसला उनके ट्रायल और प्रैक्टिस मैचों में प्रदर्शन के बाद लिया गया. यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ अंकित चैटर्जी ने बताया था कि दयाल इस साल चयन के लिए उपलब्ध हैं और उन्होंने ट्रायल्स में अच्छा प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें: 14 विकेट लेकर इस युवा खिलाड़ी ने मचाई तबाही, ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से रौंद भारत ने किया क्लीन स्वीप

यश दयाल के कोच अमित पाल ने भी उनकी फिटनेस और फॉर्म पर भरोसा जताया है. उनके मुताबिक दयाल अच्छी स्थिति में हैं और मौका मिलने पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

छत्तीसगढ़ जाने की थी तैयारी

दिलचस्प बात यह है कि दयाल ने इस साल उत्तर प्रदेश से अलग होने का रास्ता भी तलाशा था. उन्होंने छत्तीसगढ़ की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए NOC मांगी थी. हालांकि, यूपीसीए ने उन्हें दोबारा उत्तर प्रदेश के लिए खेलने का मौका देने का भरोसा दिया और उनका यह कदम आगे नहीं बढ़ पाया.

Advertisement

RCB की खिताबी जीत में निभाई थी अहम भूमिका

यश दयाल ने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली खिताबी जीत में अहम योगदान दिया था. उन्होंने उस सीजन में 13 विकेट लिए थे और जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार के साथ RCB के तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा रहे थे.

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने रच दिया नया इतिहास, विराट कोहली का T20I रिकॉर्ड ध्वस्त, बाबर आजम अब भी सबसे आगे

इसके बाद RCB ने उन्हें आईपीएल 2026 के लिए रिटेन भी किया था, लेकिन दयाल व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सके. अब रणजी ट्रॉफी उनके लिए क्रिकेट में वापसी का बड़ा मंच होगी.

यूपी की टीम में कई बड़े नाम

उत्तर प्रदेश ने इस बार रेड-बॉल क्रिकेट के लिए अलग कप्तानी और कोचिंग व्यवस्था अपनाई है. आर्यन जुयाल रणजी टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि पूर्व भारतीय स्पिनर ज्ञानेंद्र पांडे टीम के कोच होंगे.

यश दयाल के अलावा रिंकू सिंह, प्रियम गर्ग, कार्तिक त्यागी और जीशान अंसारी जैसे नाम भी टीम में शामिल हैं. अब निगाहें इस बात पर होंगी कि 11 अक्टूबर को बिहार के खिलाफ होने वाले मुकाबले में दयाल को अंतिम प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं.

यह भी पढ़ें: जब एक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने भारत के सभी 11 बल्लेबाजों को आउट किया, फिर भी हार गया मैच, जानिए कहानी

Advertisement

उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम: आर्यन जुयाल (कप्तान, विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अभिषेक गोस्वामी, आराध्य यादव, करण शर्मा, माधव कौशिक, आदित्य शर्मा, सिद्धार्थ यादव, प्रशांत वीर, कार्तिक यादव, जीशान अंसारी, वंश चौधरी, यश दयाल, प्रियम गर्ग, अभिनंदन सिंह, कार्तिक त्यागी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »