जब एक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने भारत के सभी 11 बल्लेबाजों को आउट किया, फिर भी हार गया मैच, जानिए कहानी

आज ही के दिन 7 अक्टूबर 1979 को कानपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच में ज्योफ डाइमॉक ने इतिहास रच दिया था. वह टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में नहीं, बल्कि पूरे मैच में भारत के सभी 11 बल्लेबाजों को आउट करने वाले तीसरे गेंदबाज और पहले ऑस्ट्रेलियाई बने थे. जानिए उस मैच के बारे में.

Advertisement
47 साल पहले आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया के ज्योफ डाइमॉक ने रचा था इतिहास (Photo: Getty) 47 साल पहले आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया के ज्योफ डाइमॉक ने रचा था इतिहास (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

आज ही के दिन 47 साल पहले कानपुर में हुआ था वो अनोखा कारनामा, जिसे आज भी क्रिकेट इतिहास में याद किया जाता है. 2 से 7 अक्टूबर के बीच 1979 को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ज्योफ डाइमॉक (Geoff Dymock) ने ऐसा कारनामा किया, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बेहद खास बन गया.

Advertisement

डाइमॉक ने भारत की दोनों पारियों में टीम के सभी 11 बल्लेबाजों को आउट किया. वह टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम के सभी 11 बल्लेबाजों को आउट करने वाले तीसरे गेंदबाज और ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने.

12 विकेट लेकर भी टीम को नहीं दिला सके जीत

डाइमॉक ने पूरे मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट झटके और 166 रन दिए. यह उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ मैच प्रदर्शन था. लेकिन उनकी इस शानदार गेंदबाजी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को जीत नहीं मिल सकी.

यह भी पढ़ें: रणजी खेलना चाहते थे सूर्यकुमार यादव, फिर भी मुंबई टीम में नहीं मिली जगह

पहली पारी में टीम इंडिया ने 271/10 रन बनाए. भारत की ओर से सुनील गावस्कर (76), चेतन चौहान (58) और दिलीप वेंगसरकर ने 52 रनों की पारी खेली. पहली पारी में ज्योफ डाइमॉक ने 99 रन देकर 5 विकेट झटके.

Advertisement

वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 304/10 रन बनाए. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्राहम यलॉप ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए. दूसरी पारी में भारत ने 311/10 रन बनाकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 279 रनों का लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम दबाव में बिखर गई और पूरी टीम 125 रनों पर ढेर हो गई.

दूसरी पारी में ज्योफ डाइमॉक ने 67 रन देकर 7 विकेट लिए. भारत की तरफ से कपिल देव और शिवलाल यादव ने शानदार गेंदबाजी की. दोनों गेंदबाजों ने 4-4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को तहस-नहस कर दिया. आखिरकार भारत ने यह मुकाबला 153 रनों से जीत लिया.

यह भी पढ़ें: कप्तानी छोड़ी, दर्द खोला… हरमनप्रीत कौर बोलीं- टीम के लिए अपना खेल तक कुर्बान किया

रिकॉर्ड बना, लेकिन जीत भारत की हुई

इस मैच की सबसे बड़ी कहानी यही रही कि एक तरफ ज्योफ डाइमॉक ने इतिहास रचते हुए भारत के सभी 11 बल्लेबाजों को आउट किया, वहीं दूसरी तरफ भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य तक पहुंचने ही नहीं दिया. डाइमॉक का 12 विकेट का प्रदर्शन यादगार रहा, लेकिन कानपुर टेस्ट पर भारत ने अपनी जीत से कब्जा कर लिया.

टेस्ट क्रिकेट में सभी 11 बल्लेबाजों को आउट करने वाले गेंदबाज

Advertisement
गेंदबाज    मैच प्रदर्शन विपक्षी टीम
जिम लेकर (इंग्लैंड) 19/90   बनाम ऑस्ट्रेलिया
एस. वेंकटराघवन (भारत) 12/152 बनाम न्यूजीलैंड
ज्योफ डाइमॉक (ऑस्ट्रेलिया) 12/166   बनाम भारत
अब्दुल कादिर (पाकिस्तान) 13/101 बनाम इंग्लैंड
वकार यूनुस (पाकिस्तान) 12/130     बनाम न्यूजीलैंड
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) 13/171   बनाम दक्षिण अफ्रीका

यह भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ियों से माफी पर अड़ा PCB, शर्त नहीं मानी तो WCL छोड़ गया पाकिस्तान

कैसा रहा ज्योफ डाइमॉक का इंटरनेशनल करियर?

टेस्ट मैच: 21
पारी: 35
विकेट: 78
इकोनॉमी: 2.28
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 12/166

वनडे मैच: 15
विकेट: 14
इकोनॉमी: 3.06
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 2/21

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »