प्रशांत वीर (Prasant Veer) एक उभरते हुए ऑलराउंडर हैं. वे बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी उनकी ताकत मानी जाती है. कम उम्र में ही उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना ली है. आईपीएल 2026 (IPL 2026) ऑक्शन के दौरान 14 करोड़ 20 लाख रुपये पर चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया. इसके साथ ही प्रशांत वीर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए.
उत्तर प्रदेश के अमेठी में 24 नवंबर 2004 को जन्मे प्रशांत ने यूपी टी20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया, जिससे चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर गया. टी20 करियर की बात करें तो प्रशांत वीर ने 9 मुकाबलों की 7 पारियों में 112 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 167 से अधिक रहा है. गेंदबाजी में उन्होंने इन्हीं मैचों में 12 विकेट झटके हैं. 8 दिसंबर को बिहार के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने नाबाद 40 रन बनाए और एक विकेट भी हासिल किया.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में प्रशांत ने 7 मैचों में 9 विकेट लिए और लगभग 170 के स्ट्राइक रेट से 192 रन बनाए. उनकी गेंदबाजी इकॉनमी 6.76 रही, जो उनकी निरंतरता को दर्शाती है.
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीति अब सवालों के घेरे में आ गई है. एक तरफ टीम ने कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर करोड़ों खर्च किए, वहीं दूसरी ओर सिर्फ ₹75 लाख में खरीदे गए सरफराज खान ने अकेले ही ज्यादा असर डाला. आरसीबी के खिलाफ मैच में यह फर्क साफ नजर आया.
पांच बार की आईपीएल चैम्पियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर पर बड़ा निवेश किया, लेकिन मौजूदा हालात में यह फैसला उल्टा पड़ता नजर आ रहा है. एक ऑलराउंडर को सिर्फ बल्लेबाज की तरह इस्तेमाल करना टीम की प्लानिंग पर सवाल खड़े करता है.
टी20 वर्ल्ड कप में लगातार मैच जिताने वाले संजू सैमसन का आईपीएल 2026 में आगाज पूरी तरह उलट रहा है, जहां उनकी तीन पारियां (6, 7, 9) सिर्फ खराब फॉर्म नहीं, बल्कि शॉट चयन और ऑफ स्टंप के बाहर अधीरता का पैटर्न भी उजागर करती हैं.चेन्नई सुपर किंग्स ने 36 करोड़ का बड़ा दांव सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ (18+18 करोड़) पर लगाया, लेकिन टीम की लगातार हार और अस्थिर कॉम्बिनेशन ने इस रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से सुर्खियां बटोर ली हैं. घरेलू क्रिकेट और टी20 लीग्स में शानदार प्रदर्शन के दम पर इन युवा खिलाड़ियों ने टीम्स का भरोसा जीता है. ये नए चेहरे ना सिर्फ अपनी पहचान बनाने उतरेंगे, बल्कि बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देने का माद्दा रखते हैं.
महेंद्र सिंह धोनी का बतौर प्लेयर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. 44 साल के धोनी युवा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने के लिए जाने जाते हैं. धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल खिताब जीते हैं.
Chennai Super Kings ने IPL 2026 ऑक्शन में युवाओं पर बड़ा निवेश करते हुए कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर 28.40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. हालांकि, टीम का पिछले एक दशक का रिकॉर्ड बताता है कि महंगे खिलाड़ी अक्सर चोट, खराब फॉर्म या सीमित मौकों के कारण उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं.
IPL 2026 ऑक्शन के सितारे- कैमरून ग्रीन, मथीशा पथिराना, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा... के सामने बड़ी चुनौती है- करोड़ों की कीमत का दबाव झेलते हुए मैदान पर खुद को साबित करना. इतिहास बार-बार यह सिखाता है कि नीलामी की जीत मैदान पर अपने आप नहीं जीतती...
आईपीएल 2026 ऑक्शन में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. उनके अलावा आकिब नबी डार, मंगेश यादव और कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ियों की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिससे यह ऑक्शन बेहद चर्चा में रहा.
उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय ऑलराउंडर प्रशांत वीर को आईपीएल 2026 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. वह आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने. शानदार घरेलू प्रदर्शन के दम पर मिली इस सफलता के बाद प्रशांत एमएस धोनी से सीखने और CSK के लिए खुद को साबित करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं.
IPL 2026 mini auction में Kartik Sharma पर पैसों की बारिश. CSK ने 30 लाख के base price से 14.20 करोड़ में खरीदा, बने सबसे महंगे uncapped Indian खिलाड़ी.
अबु धाबी में आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन चल रहा है. इस नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी डार पर जमकर बोली लगी. आकिब को आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ की मोटी रकम में अपने साथ जोड़ा.
प्रशांत वीर यूपी UP T20 लीग के जरिए सुर्खियों में आए थे. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में 7 मैच खेलकर 112 रन बनाए और 9 विकेट झटके. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें ट्रायल्स के लिए बुलाया था, जिसके बाद ही उनके इस टीम में जाने के कयास लग रहे थे. ऑक्शन में सीएसके ने उनपर भरोसा दिखाया.