भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 अक्टूबर को 5 मैचों की टी 20 सीराज का तीसरा मैच वेलिंगटन में खेला गया. इस मैच को टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में 6 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने 3-0 से सीरीज में बढ़त भी बना ली है.
इस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे टीम इंडिया के धमाकेदार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा. अभिषेक ने शानदार 38 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली. इस मैच में भारत ने मह 2.2 ओवरों (14 गेंदों) में ही टीम के 50 रन पूरे कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज टीम फिफ्टी जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया.
अभिषेक ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 133 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की. वैभव ने भी अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. वैभव ने 19 गेंदों में धमाकेदार 45 रनों की पारी खेली. वैभव ने अपनी इस पारी में 4 छक्के और 4 चौके जड़े.
यह भी पढ़ें: 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क की आंधी में उड़ा साउथ अफ्रीका, शेन वॉर्न का रिकॉर्ड ध्वस्त
मैच खत्म होने के बाद वैभव का मैदान में एक प्यारा अंदाज भी देखने को मिला है. मैच के बाद वैभव फैन्स को ऑटोग्राफ दे रहे थे, तभी एक फैन ने उनसे कुछ ऐसा कहा, जिसने इस पल को खास बना दिया.
दरअसल, एक फैन ने वैभव से कहा, 'वैभव, हम लोग भी बलिया से हैं.' इस पर वैभव ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'अच्छा! इसके बाद फैन ने उन्हें सलाह देते हुए कहा, 'ठीक हो? 'गर्म पानी पीना, ठंडा पानी मत पीना.'
फैन की इस बात पर वैभव का अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. वैभव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स बेहद प्यार दे रहे हैं.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क