टीम इंडिया में नहीं मिला मौका... अब इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलेगा ये स्टार क्रिकेटर

काउंटी क्रिकेट के जरिए कुलदीप यादव भारतीय टीम में अपनी दावेदारी और मजबूत करने चाहेंगे. अगर वह इंग्लैंड की परिस्थितियों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हैं, तो आने वाले समय में उनकी टीम में नियमित रूप से जगह बन सकती है.

Advertisement
काउंटी क्रिकेट में धमाल मचाएंगे कुलदीप यादव. (Photo: PTI) काउंटी क्रिकेट में धमाल मचाएंगे कुलदीप यादव. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी. फिर इंग्लैंड टूर पर भी टीम इंडिया का बुरा हाल हुआ था. इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 0-4 से हराया. फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज भी इंग्लिश टीम ने 2-1 से अपने नाम की.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में स्पिनर कुलदीप यादव भी भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन वो तीनों मैचों में बेंच पर ही बैठे रहे. कुलदीप आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 टीम का पार्ट नहीं थे, लेकिन वनडे सीरीज के दौरान टीम में रहने के बावजूद उन्हें बाहर रखना चौंकाने वाला रहा. अब कुलदीप अब इंग्लैंड में नई शुरुआत करने जा रहे हैं. कुलदीप ने प्रतिष्ठित काउंटी क्लब यॉर्कशायर के साथ अनुबंध किया है. क्लब ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की.

Advertisement

कुलदीप यादव 24 जुलाई से 2 अगस्त तक यॉर्कशायर के लिए वन-डे कप के पांच मुकाबले खेलेंगे. इसके बाद वह भारत की दो टेस्ट मैचों की श्रीलंका सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे. श्रीलंका दौरा खत्म होने के बाद वह फिर इंग्लैंड लौटेंगे और यॉर्कशायर के लिए काउंटी चैम्पियनशिप के अंतिम तीन मुकाबलों में भी खेलेंगे.

यॉर्कशायर से जुड़ने पर कुलदीप ने खुशी जताते हुए कहा, 'यॉर्कशायर जैसे ऐतिहासिक क्लब का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है. इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलना मुझे हमेशा पसंद रहा है. टीम मैनेजमेंट से बातचीत के बाद मैं यहां खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं और उम्मीद है कि अपने प्रदर्शन से टीम की सफलता में योगदान दूंगा.'

इंग्लैंड दौरा कुलदीप यादव के लिए बेहद निराशाजनक रहा. टीम मैनेजमेंट ने उनके ऊपर वॉशिंगटन सुंदर को प्राथमिकता दी. यह फैसला इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि भारत का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. अब कुलदीप के पास उसी इंग्लैंड में अपनी उपयोगिता साबित करने का सुनहरा मौका होगा, जहां उन्हें लगातार बेंच पर बैठना पड़ा. यॉर्कशायर के लिए अच्छे प्रदर्शन से वह ना सिर्फ अपनी लय हासिल करना चाहेंगे, बल्कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को भी मजबूत संदेश देना चाहेंगे.

Advertisement

कुदीप का ऐसा रहा है इंटरनेशनल करियर
हेडिंग्ले का मैदान कुलदीप के लिए नया नहीं है. उन्होंने यहां दो वनडे मुकाबले खेले हैं, हालांकि टेस्ट मैच खेलने का मौका अभी तक नहीं मिला. इंग्लैंड में उन्होंने अब तक सिर्फ एक टेस्ट खेला है, जो 2018 में लॉर्ड्स में हुआ था. 30 वर्षीय कुलदीप यादव भारत के सबसे सफल स्पिनरों में गिने जाते हैं. उन्होंने अब तक 18 टेस्ट मैचों में 79 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका औसत 22.35 का रहा है. वहीं 121 वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में 194 विकेट उनके नाम हैं. कुलदीप ने 54 टी20I मैचों में 95 विकेट भी झटके हैं.

यॉर्कशायर के क्रिकेट महाप्रबंधक गेविन हैमिल्टन का मानना है कि इस साल इंग्लैंड में गर्म और सूखा मौसम रहने के कारण सीजन के आखिरी चरण में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम होगी. उन्होंने कहा, 'कुलदीप अपनी लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिन से हमारी गेंदबाजी को नया आयाम देंगे. उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का जबरदस्त अनुभव है और हमें खुशी है कि वह इस सीजन हमारे साथ जुड़ रहे हैं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »