T20 World Cup Final: संजू सैमसन ने वर्ल्ड कप में लगाई फिफ्टी की हैट्रिक, कोहली-आफरीदी का तोड़ डाला रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का तूफान देखने को मिला है. अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में संजू ने फिफ्टी लगाई और दिग्गजों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया. वहीं, अभिषेक ने भी अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है.

Advertisement
संजू सैमसन ने वर्ल्ड कप फाइनल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी (Photo: BCCI) संजू सैमसन ने वर्ल्ड कप फाइनल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी (Photo: BCCI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. लेकिन उनके इस फैसले पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पानी फेर दिया. दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और शुरुआत में ही कीवी गेंदबाजी की कमर तोड़ दी.

Advertisement

इस मैच में संजू सैमसन के बल्ले से एक और फिफ्टी आई. ये वर्ल्ड कप में उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी थी. इसके दम पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है. सैमसन ने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मुकाबलों में अर्धशतक लगाकर क्रिकेट के दिग्गजों की एक खास सूची में जगह बना ली है.

कोहली-आफरीदी के बराबर पहुंचे

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक बहुत कम बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने एक ही संस्करण के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हों. इस खास क्लब में सबसे पहले शाहीद आफरीदी ने साल 2009 में जगह बनाई थी. इसके बाद विराट कोहली ने 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया था.

अब 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने भी सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में अर्धशतक जमाकर इस खास सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है. वहीं, सैमसन ने सेमीफाइनल से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ भी फिफ्टी लगाई थी. वह मैच भी भारत के लिए क्वार्टर फाइनल जैसा था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: T20 WC Final 2026: सैमसन-अभिषेक-ईशान का तूफान, फर्ग्यूसन ने डाले T20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे महंगे ओवर

लगातार अर्धशतक लगाने वालों की सूची में भी शामिल

सिर्फ यही नहीं, संजू सैमसन ने लगातार तीन मैचों में 50 से ज्यादा रन बनाकर एक और खास उपलब्धि हासिल की है. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार तीन मैचों में 50 प्लस स्कोर करने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी उनका नाम शामिल हो गया है.

इस सूची में श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने ने 2010 में यह उपलब्धि हासिल की थी. वहीं विराट कोहली ने 2016 से 2021 के बीच टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन 50 प्लस स्कोर बनाए थे.

यह भी पढ़ें: India vs New Zealand T20 Final Live Score: 89 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए संजू, भारत का स्कोर 200 के पार

इसके अलावा बाबर आजम और केएल राहुल ने 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया था.

2026 में दो और बल्लेबाजों ने किया कमाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहानने भी लगातार तीन मैचों में 50 से ज्यादा रन बनाए. अब इस सूची में संजू सैमसन का नाम जुड़ गया है. 

Advertisement

अभिषेक ने भी बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने भी इस मैच में 12 गेंदों पर ही फिफ्टी पूरी कर ली. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में किसी बल्लेबाज की ये सबसे तेज फिफ्टी रही. अभिषेक ने न्यूजीलैंड के फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 19 बॉल पर फिफ्टी जमाई थी. अभिषेक को रचिन रवींद्र ने विकेटकीपर टिम सेफर्ट के हाथों कैच आउट कराया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement