'जो बोले सो निहाल...', सुपर-8 से पहले अभिषेक शर्मा ने भरा टीम इंडिया में जोश, VIDEO

अभिषेक शर्मा अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप में अब तक खाता नहीं खोल सके हैं. अभिषेक शर्मा को अब बल्ले से रन बनाने होंगे, नहीं तो भारतीय टीम की मुश्किल बढ़ सकती है. अभिषेक शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने भी पूरा सपोर्ट किया है.

Advertisement
अभिषेक शर्मा बल्ले से अच्छा प्रदर्षन करना चाहेंगे. (Photo: X/BCCI) अभिषेक शर्मा बल्ले से अच्छा प्रदर्षन करना चाहेंगे. (Photo: X/BCCI)

aajtak.in

  • ,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. अभिषेक लगातार तीन पारियों में डक पर आउट हुए हैं. अभिषेक अब सुपर-8 मैचों में अच्छा खेल दिखाना चाहेंगे. भारतीय टीम को सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदबााद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 22 फरवरी (रविवार) को खेलना है. इस मुकाबले से पहले अभ्यास सत्र के दौरान युवा सलामी बल्लेबाज ने ड्रेसिंग रूम का जोश बढ़ा दिया. 

Advertisement

अभिषेक शर्मा ने अहमदाबाद में अपनी मौजूदगी का एहसास अलग अंदाज में कराया. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की ओर से शेयर किए गए वीडियो में फ्लडलाइट्स के नीचे भारतीय खिलाड़ी इकट्ठा होते हैं. इस दौरान अभिषेक की भी टीम हडल में एंट्री होती है. उन्होंने छोटा लेकिन जोशीला संबोधन दिया और अंत में 'जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' का नारा लगाया, जिस पर पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ ने जोरदार हुंकार भरा.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताबी मुकाबला खेला गया था, जिसमें 'मेन इन ब्लू' को जीत मिली थी. अब दोनों टीमें फिर आमने-सामने होंगी. एडेन मार्करम की अगुवाई में प्रोटियाज टीम शानदार लय में है, जबकि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम भी मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है.

Advertisement

बॉलिंग कोच का मिला पूरा सपोर्ट
अभिषेक शर्मा के लिए यह टूर्नामेंट अब तक निराशाजनक रहा है. उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ शून्य पर आउट होकर शुरुआत की, जबकि नामीबिया के खिलाफ बीमारी के कारण नहीं खेल पाए. हालांकि नेट्स में घबराहट का कोई संकेत नहीं दिखा, उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर के साथ लंबा सत्र बिताया, जहां तकनीकी पहलुओं पर चर्चा हुई. इसके बाद उन्होंने हाई-कैच ड्रिल और अतिरिक्त बल्लेबाजी अभ्यास किया.

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने साफ किया कि प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा की जगह को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है. मोर्केल ने कहा, 'बिल्कुल कोई चर्चा नहीं. वह वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी हैं. अभी तक कुछ अन्य खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी संभाली है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि वह इस अहम चरण में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.'

भारत ग्रुप स्टेज में भले ही अजेय हो, लेकिन अब हर मुकाबला नॉकआउट जैसा है. आत्मविश्वास से भरी साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ मुकाबले में रणनीति और अमल ही फर्क तय करेगा, शायद अभिषेक शर्मा के बल्ले से भी बड़ी पारी देखने को मिल सकती है...

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement