'वैभव सूर्यवंशी को पहले मैच में खिलाना ही पड़ेगा...', इंग्लैंड सीरीज से पहले सुनील गावस्कर की दो टूक

सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को सलाह दी है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जाए. उन्होंने कहा कि वैभव इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज साबित हो सकते हैं और मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में मौका नहीं मिला. (Photo: PTI) वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में मौका नहीं मिला. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-2 से हार झेलनी पड़ी. आयरलैंड के खिलाफ दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया का टॉप आर्डर ध्वस्त हो गया, जो हार की सबसे बड़ी वजह रही. भारत की करारी हार के बीच टीम सेलेक्शन पर भी सवाल उठ रहे हैं. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इन दोनों मैचों में ही बेंच पर बैठना पड़ा, जिसके चलते उनके इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार बढ़ गया है.

Advertisement

अब भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है. आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मैचों में वैभव को मौका नहीं मिलने के बाद गावस्कर ने कहा कि अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए. गावस्कर ने कहा कि वह पिछले एक महीने से लगातार यह बात कह रहे थे कि आयरलैंड जैसी सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलना चाहिए था.

सुनील गावस्कर ने आजतक से कहा, 'आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में दो नए खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव थे. प्रिंस ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और तीन विकेट झटक लिए. प्रिंस को एक ही गेंद खेलने का मौका मिला और उन्होंने छक्का भी मार दिया. एक महीने पहले से ही मैं कह रहा था कि आयरलैंड के खिलाफ जो दो मुकाबले होने हैं, उन दोनों में वैभव सूर्यवंशी को खिलाया जाए क्योंकि वो शानदार फॉर्म में है. एक मैच में आप अभिषेक शर्मा को लेते और दूसरे मैच में अभिषेक को ड्रॉप कर संजू सैमसन को खिलाते. हम ऐसा कर सकते थे, लेकिन ये नहीं हुआ. ये जरूरी नहीं कि वैभव होते, तो मैच जिता देते. हो सकता है कि वो 10-15 रन बनाकर आउट हो जाते. यदि युवा खिलाड़ियों को ट्राई करना था, तो इन दोनों मैचों में कर सकते थे.'

Advertisement

क्या वैभव नंबर-3 पर उतरेंगे?
सुनील गावस्कर का मानना है कि अब टीम मैनेजमेंट के पास वैभव को मौका देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. गावस्कर कहते हैं, 'अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में खिलाना होगा. बात सीधी सी है, जो आपके आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज हैं, उनको बाहर रखिए और वैभव सूर्यवंशी को मौका दीजिए. जो आपके ओपनर्स हैं, उनके 1-2 पर खिलाएं, लेकिन वैभव को नंबर तीन पर भी उतार सकते हैं. आपको वैभव को पहले ही मैच में मौका देना ही होगा, जो इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई को होना है. देखिए आपकी जो ओपनिंग पार्टनरशिप बनी है, उन्होंने पिछले एक-डेढ़ सालों में अच्छा प्रदर्शन किया है. उनको दो मैच के बाद ड्रॉप करना ठीक नहीं है.'
यह भी पढ़ें: अकेले वैभव का डेब्यू न होना ही थोड़े न जिम्मेदार है, आयरलैंड में भारत की हार के पीछे छिपे हैं ये 6 बड़े सच

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि इंग्लैंड की टीम भारत को हल्के में लेने की गलती कर सकती है और वैभव सूर्यवंशी उस ओवरकॉन्फिडेंस का फायदा उठा सकते हैं. गावस्कर ने यह भी कहा कि यदि टीम मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों को खिलाना चाहता है, तो मिडिल ऑर्डर में किसी आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ी की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है.

Advertisement

सुनील गावस्कर ने बताया, 'संजू और अभिषेक को खिलाना है तो ठीक है, लेकिन मिडिल ऑर्डर में किसी को ड्रॉप करें और वैभव को चांस दीजिए. इंग्लैंड को यदि पहले ही मैच में शॉक करना है, तो वैभव सूर्यवंशी जरूरी हैं. अगर वैभव पहले ही मैच में चले, तो इंग्लिश टीम हिल जाएगा. इंग्लैंड की टीम थोड़ी ओवरकॉन्फिडेंस भी हो सकती है क्योंकि आयरलैंड ने भारत को हरा दिया. जैसे आयरलैंड ने भारत के ओवरकॉन्फिडेंस का फायदा उठाया, उसी तरह भारत भी इंग्लैंड के ओवरकॉन्फिडेंस का फायदा उठा सकता है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »