T20 वर्ल्ड कप जीतने पर वादा न‍िभाया, 76 की उम्र में इस भारतीय क्रिकेटर ने सूर्या संग लगाए ठुमके, VIDEO

भारत ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीता तो दिग्गज सुनील गावस्कर ने अपना वादा निभाया. 76 वर्षीय पूर्व कप्तान ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ डांस कर जीत का जश्न मनाया. मैच के बाद गावस्कर ने सूर्या की कप्तानी की जमकर तारीफ की और उन्हें रोहित शर्मा की तरह शांत और पॉज‍िट‍िव लीडर बताया.

Advertisement
‘ट्रॉफी उठाओगे तो मैं नाचूंगा’… वादा निभाते ही सुनील गावस्कर ने सूर्या संग लगाए ठुमके (Photo: AP) ‘ट्रॉफी उठाओगे तो मैं नाचूंगा’… वादा निभाते ही सुनील गावस्कर ने सूर्या संग लगाए ठुमके (Photo: AP)

aajtak.in

  • अहमदाबाद ,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. इसी जीत के साथ भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने वह वादा भी पूरा कर दिया जो उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले किया था.

दरअसल, T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले गावस्कर ने कहा था कि अगर भारतीय टीम खिताब बचाने में सफल रहती है तो वह खुशी में डांस करेंगे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उनकी उम्र में भारी एक्सरसाइज संभव नहीं है, इसलिए डांस ही उनका कार्डियो है.

यह भी पढ़ें: Salaam Cricket 2026: टीम इंडिया फिर बनेगी चैंपियन? सुनील गावस्कर ने कर दिया बड़ा दावा

Advertisement

रविवार (8 मार्च) को जब भारत ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी उठाई तो गावस्कर खुद को रोक नहीं पाए. प्रेजेंटेशन से ठीक पहले ब्रॉडकास्ट कैमरों में वह खुशी से झूमते नजर आए.

इसके बाद जश्न के दौरान उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ भी डांस किया. कप्तान सूर्या ने भी उनका साथ दिया और यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. सुनील गावस्कर ने 'आजतक' के 'सलाम क्रिकेट' पर एक चर्चा के दौरान यह वादा किया था. 

सूर्या की कप्तानी के कायल हुए गावस्कर
मैच के बाद गावस्कर ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सूर्या का स्वभाव बिल्कुल रोहित शर्मा जैसा है और टीम में सभी खिलाड़ी उन्हें लीडर की तरह देखते हैं.

गावस्कर ने कहा-वह बेहद शांत, कूल और संयमित कप्तान हैं. काफी हद तक रोहित शर्मा की तरह. हमेशा मुस्कुराते रहते हैं और उनका रवैया हमेशा पॉज‍िट‍िव रहता है. अमेरिका के खिलाफ मुश्किल स्थिति में उन्होंने 84 रन बनाकर टीम को संभाला था. साफ है कि ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ी उन्हें लीडर की तरह देखते हैं.

Advertisement

इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव उन भारतीय कप्तानों की सूची में शामिल हो गए जिन्होंने देश को वर्ल्ड कप जिताया है. अहमदाबाद में मिली इस जीत ने भारत को T20 क्रिकेट का सबसे सफल देश भी बना दिया. भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement