अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं. धर्मशाला में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले से पहले गिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसने फैन्स का ध्यान खींच लिया.
वनडे टीम की कप्तान गिल की गर्दन के पीछे (I > ∧ v) जैसे साइन का टैटू फ्लॉन्ट किया, अब सवाल है कि इस टैटू का मतलब क्या है? दावा किया जा रहा है कि यह एक बहुत ही लोकप्रिय और प्रेरणादायक सिंबल (प्रतीक) है, जिसका हिंदी में मतलब होता है- मैं अपने जीवन के उतार-चढ़ाव (अच्छे और बुरे वक्त) से बढ़कर हूं. इंग्लिश में इसे 'I am greater than my highs and lows' कहा जाता है.
इस टैटू या लोगो के हर एक हिस्से का अलग और खास अर्थ है
तस्वीर में शुभमन गिल पहाड़ों और हरे-नीले पानी के बीच शांत माहौल में बैठे दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा- Your peace is your power 🏔️☀️. यानी आपका मानसिक सुकून ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है. हालांकि फैन्स की नजर सिर्फ कैप्शन पर नहीं गई. तस्वीर में गिल की गर्दन के पीछे बना टैटू भी चर्चा का विषय बन गया. वैसे शुभमन गिल का यह टैटू इससे पहले भी एक विज्ञापन में नजर आ चुका है.
आज से शुरू हो रही है वनडे सीरीज
भारत vs अफ़गानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज (13 जून) से है. मैच का टॉस 1 बजे होगा, वहीं खेल 1:30 बजे शुरू होगा. यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में है .
इंडिया स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव
अफ़गानिस्तान स्क्वॉड: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी और मोहम्मद सलीम सफी.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क