'5 ओवर में 100 रन, ऐसा कैसे कर ल‍िया...', अभिषेक-वैभव की वेल‍िंगटन T20 में तूफानी बैटिंग देख कप्तान श्रेयस अय्यर हैरान

भारत ने वेलिंगटन में तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली. अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों पर 113 और वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने दोनों की बल्लेबाजी को असाधारण बताया और पांच ओवर में 100 रन बनने पर हैरानी जताई.

Advertisement
अभिषेक-वैभव ने कीवी गेंदबाजों को धोया, श्रेयस बोले- ये तो आंखों को सुकून देने वाला था (Photo: AP) अभिषेक-वैभव ने कीवी गेंदबाजों को धोया, श्रेयस बोले- ये तो आंखों को सुकून देने वाला था (Photo: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में ऐसा तूफान मचाया कि कीवी गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों पर 113 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 45 रन ठोक दिए.

दोनों की बल्लेबाजी के दम पर भारत ने वेलिंगटन में 199 रन का टारगेट महज 13.2 ओवर में हासिल कर लिया. भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली.

Advertisement

इस धमाकेदार प्रदर्शन को देखकर भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी हैरान रह गए. उन्होंने अभिषेक और वैभव की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की. श्रेयस ने कहा कि जिस तरह दोनों ने शॉट लगाए, वह आंखों को सुकून देने वाला था. उन्होंने यह भी बताया कि जब वह और संजू सैमसन बल्लेबाजी करने उतरे, तब गेंद सीम कर रही थी. ऐसे में उनके मन में यही सवाल था कि अभिषेक और वैभव ने ऐसी परिस्थितियों में इतनी शानदार बल्लेबाजी कैसे कर ली.

'इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा पहले नहीं देखा'
श्रेयस अय्यर ने कहा- यह देखना बिल्कुल शानदार था. जिस तरह उन्होंने शॉट खेले, वह आंखों को सुकून देने वाला था. जब संजू और मैं बल्लेबाजी करने गए, तब गेंद सीम कर रही थी. मैं सोच रहा था कि उन्होंने ऐसा कैसे कर लिया? यह सचमुच हैरान कर देने वाला था."

Advertisement

जब श्रेयस से पूछा गया कि क्या यह बल्लेबाजी उनके लिए सबसे खास प्रदर्शनों में से एक है, तो उन्होंने कहा कि पांच ओवर में 100 रन बनते उन्होंने पहले कभी नहीं देखे, खासकर इंटरनेशनल लेवल पर. उनके मुताबिक, यह प्रदर्शन निश्चित तौर पर सबसे ऊपर है.

विदेशी परिस्थितियों में भी नहीं बदला खेलने का अंदाज
श्रेयस ने कहा कि विदेश में खेलते हुए अपने अंदाज पर भरोसा बनाए रखना बेहद जरूरी है. यहां स‍िचुएश अलग होती हैं और बल्लेबाजों को कई तरह की गेंदों का सामना करना पड़ता है. इसके बावजूद अभिषेक और वैभव ने जिस तरह चुनौती का सामना किया, वह असाधारण था.

उन्होंने कहा- इस तरह के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें पूरा श्रेय मिलना चाहिए. आज उन्होंने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, वह बेहतरीन था. तीसरे मैच में ही सीरीज जीत लेना शानदार है. अभी दो मैच बाकी हैं और उम्मीद है कि खिलाड़ी इसी फॉर्म को जारी रखेंगे.

श्रेयस ने टीम के लंबे सफर और जेट लैग का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि शुरुआत में जेट लैग की चुनौती थी, लेकिन खिलाड़ियों ने खुद को परिस्थितियों के मुताबिक ढाला और मौके पर शानदार प्रदर्शन किया.

गेंदबाजों को यॉर्कर डालने की सलाह
श्रेयस ने न्यूजीलैंड की पारी के दौरान भारतीय गेंदबाजों की रणनीति पर भी बात की. उन्होंने बताया कि 10 ओवर के बाद उन्हें महसूस हुआ कि हार्ड लेंथ या थोड़ी फुल गेंदों पर भी बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट लगा रहे थे. ऐसे में उन्होंने गेंदबाजों को ज्यादा से ज्यादा यॉर्कर डालने की सलाह दी.

Advertisement

भारत का सीरीज पर कब्जा
भारत ने तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. लगातार तीन जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है. अब दोनों टीमें शुक्रवार, 30 अक्टूबर को चौथे टी20 मुकाबले में आमने-सामने होंगी. न्यूजीलैंड की कोशिश होगी कि वह इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करे, जबकि भारत अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »