'इंग्लैंड वेस्टइंडीज नहीं है...', शोएब अख्तर ने बाबर आजम की टीम को चेताया

शोएब अख्तर ने बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले चेतावनी दी है. अख्तर ने कहा कि इंग्लैंड वेस्टइंडीज जैसी गलती नहीं करेगा और सीम गेंदबाजों के अनुकूल पिचों पर पाकिस्तान के लिए हालात संभालना बेहद मुश्किल होगा.

Advertisement
शोएब अख्तर का पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर बड़ा बयान (Photo: Getty) शोएब अख्तर का पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर बड़ा बयान (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टेस्ट टीम को इंग्लैंड दौरे से पहले कड़ी चेतावनी दी है. अख्तर का मानना है कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में पाकिस्तान के लिए जीत हासिल करना बेहद कठिन होगा और वेस्टइंडीज जैसी गलतियां वहां माफ नहीं की जाएंगी.

हाल ही में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराई थी. हालांकि, अख्तर ने कहा कि इंग्लैंड का दौरा पूरी तरह अलग चुनौती है. वहां की पिचें, मौसम और इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाए रखेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बाबर आजम को इंग्लिश मीडिया से दूर रखो, पूर्व पाकिस्तानी स्टार की PCB को सलाह

शोएब अख्तर ने जियो न्यूज से बातचीत में कहा, 'इंग्लैंड वेस्टइंडीज जैसी गलती नहीं करेगा, जिसने पाकिस्तान को जीत की स्थिति में पहुंचने का मौका दे दिया था. इंग्लैंड सीम गेंदबाजों के लिए पिचें तैयार करेगा और वहां पाकिस्तान के लिए हालात संभालना बेहद मुश्किल होगा.'

अख्तर ने कहा कि इंग्लैंड में छोटी-छोटी गलतियां भी भारी पड़ सकती हैं. उनके अनुसार, पाकिस्तान को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार रहना होगा, क्योंकि इंग्लैंड की टीम विपक्षी टीम को वापसी का मौका कम ही देती है.

यह भी पढ़ें: IPL 2027: हार्दिक पंड्या के गुजरात टाइटन्स कमबैक पर ब्रेक, शुभमन ग‍िल ने किया 'खेला'? कप्तानी पर अटक गई बात

पाकिस्तान को इंग्लैंड में वहां हर सेशन में बेहतर क्रिकेट खेलना पड़ेगा, वरना मैच हाथ से निकल सकता है. पाकिस्तान की टीम 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. बाबर आजम की टेस्ट कप्तानी में यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है.

Advertisement

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल 

पहला टेस्ट मैच: 19 – 23 अगस्त 2026, हेडिंग्ले, लीड्स
दूसरा टेस्ट मैच: 27 – 31 अगस्त 2026, लॉर्ड्स, लंदन
तीसरा टेस्ट मैच: 09 – 13 सितंबर 2026, एजबेस्टन, बर्मिंघम

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »