सच‍िन तेंदुलकर के साथ किया टीम इंड‍िया का डेब्यू, अब हुई ये बीमारी... CID और इन फ‍िल्मों में किया है काम

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सल‍िल अंकोला डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और पुणे के पास एक मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा रहे हैं. उनकी पत्नी रिया अंकोला ने बताया कि 2024 में मां के निधन के बाद वह काफी टूट गए थे. अंकोला अब तेजी से रिकवर कर रहे हैं. उन्होंने क्रिकेट के अलावा CID सीर‍ियल और फिल्मों में भी काम किया था.

Advertisement
CID और फिल्मों में दिखा था जलवा, अब इलाज करा रहे हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर (Photo: ITG) CID और फिल्मों में दिखा था जलवा, अब इलाज करा रहे हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • पुणे ,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सल‍िल अंकोला ( Salil Ankola) इन दिनों डिप्रेशन से जूझ रहे हैं. पुणे के पास एक मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा रहे हैं. 58 वर्षीय अंकोला ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट में सच‍िन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar) के साथ इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वहीं उनका वनडे डेब्यू भी उसी साल गुजरांवला में सच‍िन तेंदुलकर के साथ हुआ था. 

Advertisement

सल‍िल  अंकोला की पत्नी रिया अंकोला ने TOI को बताया कि अक्टूबर 2024 में मां के निधन के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे. वह इस दुख से बाहर नहीं निकल पा रहे थे और लगातार बीमार भी पड़ रहे थे. इसके बाद उन्होंने खुद इलाज कराने का फैसला लिया.

रिया ने कहा कि परिवार इस बात से खुश है कि सल‍िल  ने समय रहते ब्रेक लेकर खुद को संभालने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि अंकोला अब तेजी से रिकवर कर रहे हैं और नियमित रूप से वर्कआउट भी शुरू कर चुके हैं.

रिया अंकोला के मुताबिक- क्रिकेट हमेशा उनका पहला प्यार रहा है. वह हमेशा फाइटर रहे हैं और हर मुश्किल से पहले से ज्यादा मजबूत होकर बाहर आए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट जगत ने सल‍िल  के फैसले का पूरा समर्थन किया है.

Advertisement

करीब दो दशक पहले सल‍िल  अंकोला शराब की लत से भी जूझ चुके हैं और उन्होंने रिहैबिलिटेशन सेंटर में इलाज कराया था. हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक इस बार उनकी मानसिक स्थिति का शराब से कोई संबंध नहीं है, क्योंकि उन्होंने काफी पहले शराब छोड़ दी थी.

नेशनल सेलेक्टर भी रहे हैं सल‍िल अंकोला 
सल‍िल  अंकोला ने जनवरी 2023 से अगस्त 2024 तक भारतीय टीम के नेशनल सेलेक्टर की भूमिका निभाई थी. इससे पहले वह 2021 से 2023 तक मुंबई क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर भी रहे.

कैसा रहा सल‍िल अंकोला का क्रिकेट कर‍ियर 
क्रिकेट करियर की बात करें तो अंकोला ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. कराची टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में एक-एक विकेट लिया, लेकिन इसके बाद उन्हें दोबारा टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला. कुछ हफ्तों बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ही वनडे डेब्यू किया.

उन्होंने भारत के लिए 20 वनडे मुकाबले खेले और 13 विकेट हासिल किए. वहीं घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा. उन्होंने 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 181 विकेट और 75 लिस्ट-A मुकाबलों में 70 विकेट झटके.

क्रिकेट के बाद सल‍िल  अंकोला ने मनोरंजन जगत में भी पहचान बनाई. उन्होंने टीवी शो CID में काम किया और कई फिल्मों व टीवी सीरियल्स में नजर आए. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और फिटनेस को काफी पसंद किया गया था. अब फैन्स और क्रिकेट जगत को उम्मीद है कि सल‍िल अंकोला जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से अपने पुराने अंदाज में लौटेंगे.

Advertisement

इन फ‍िल्मों में सल‍िल अंकोला ने किया काम 

  • 2000: कुरुक्षेत्र
  • 2002: पिताह
  • 2003: चुरा लिया है तुमने
  • 2004: साइलेंस प्लीज़...द ड्रेसिंग रूम
  • 2012: रिवायत
  • 2018: तेरा इंतज़ार
  • 2019: एकता
  • 2021: द पावर
  • 2024: पंबट्टम (तमिल)

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement