T20 सीरीज तो गंवा दी, अब रोहित-विराट बचाएंगे टीम इंडिया की लाज, ODI में होगा तगड़ा पलटवार

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय फैन्स निराश जरूर हैं, लेकिन वनडे सीरीज में उन्हें दिग्गज बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा से धांसू प्रदर्शन की आस है. रोहित शर्मा पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते दिखे थ. वहीं कोहली इंजरी के चलते उस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे.

Advertisement
रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं. (Photo: Getty) रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं. (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:32 AM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के महज कुछ महीने बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में डगमगा चुका है. आयरलैंड के खिलाफ 0-2 की शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम 0-3 से पीछे है. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम आखिरी मुकाबले को जीते या हारे, कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है. क्योंकि इंग्लिश टीम सीरीज पहले ही जीत चुकी है.

Advertisement

लगातार दो टी20 सीरीज गंवाने के बाद अब टीम इंडिया के सामने वनडे सीरीज में वापसी की चुनौती है. हालांकि, इस बार भारतीय टीम अकेली नहीं होगी क्योंकि उसकी सबसे बड़ी ताकत यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होने वाली है. रोहित-कोहली (ROKO) टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं.

ऐसे में दोनों दिग्गज सिर्फ वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हैं. काफी महीने बाद फैन्स को एक बार फिर रोहित और कोहली की जोड़ी भारतीय जर्सी में मैदान पर दिखाई देगी. टी20 सीरीज में युवा खिलाड़ियों से सजी टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब सारा दारोमदार भारत के इन दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों पर होगा. वनडे टीम में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है, जो शानदार प्रदर्शन को बेताब होंगे. कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल भी बल्ले से धूम मचाना चाहेंगे.

Advertisement

ROKO का अनुभव काम आएगा
रोहित शर्मा और विराट कोहली काफी सालों से भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं. दोनों ने मिलकर टीम इंडिया को कई यादगार जीतें दिलाई हैं. बड़े मुकाबलों का उनका अनुभव इंग्लैंड के खिलाफ बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. वैसे भी इंग्लैंड की परिस्थितियां बल्लेबाजों के लिए कभी आसान नहीं रही हैं. नई गेंद से मिलने वाली स्विंग और सीम दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों की परीक्षा लेती है. हालांकि, रोहित और कोहली के पास इन परिस्थितियों में खेलने का लंबा अनुभव है. दोनों खिलाड़ी कई बार इंग्लैंड का दौरा कर चुके हैं और उन्हें पता है कि यहां सफलता हासिल करने के लिए किस तरह बल्लेबाजी करनी है.
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप के हीरो को लगी किसकी नजर? यूरोप पहुंचते ही क्रिकेट भूले ईशान किशन, आंकड़े कर देंगे हैरान

रोहित शर्मा पारी की शुरुआत में टीम इंडिया को मजबूत आधार देने की जिम्मेदारी संभालेंगे. वनडे इंटरनेशनल में तीन दोहरे शतक जड़ चुके रोहित अगर अपने रंग में नजर आए, तो उन्हें रोकना इंग्लिश गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा. दूसरी ओर, विराट कोहली इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी साबित होंगे. मुश्किल परिस्थितियों में पारी संभालने से लेकर लक्ष्य का पीछा करने तक कोहली का अनुभव टीम इंडिया के बेहद काम आएगा.
यह भी पढ़ें: 14, 13, 15... इंग्लैंड ने वैभव सूर्यवंशी को वो सिखाया, जो IPL कभी नहीं सिखा सकता था!

Advertisement

टीम इंडिया के लिए पिछले कुछ सप्ताह किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं. पहले आयरलैंड ने दो मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया का 2-0 से सफाया किया और इसके बाद इंग्लैंड ने भी भारतीय टीम को सीरीज में शिकस्त दे दी. टी20 क्रिकेट की वर्ल्ड चैम्पियन टीम का अचानक इस तरह पटरी से उतरना भारतीय चयनकर्ताओं के लिए चिंता का विषय बन गया है.

ऐसे में वनडे सीरीज में जीत सिर्फ एक ट्रॉफी हासिल करने तक सीमित नहीं होगी. टीम इंडिया के लिए यह खोई हुई लय और आत्मविश्वास वापस हासिल करने का भी मौका होगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी से भारतीय ड्रेसिंग रूम में अनुभव बढ़ेगा और युवा खिलाड़ियों को भी इन दोनों दिग्गजों का साथ मिलेगा.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाना है. फिर 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में दूसरा मुकाबला होगा. सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स में निर्धारित है. सीरीज का पहला एवं आखिरी मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 3.30 बजे शुरू होगा. जबकि दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे से खेला जाएगा. 

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार.

Advertisement

भारत vs इंग्लैंड (वनडे सीरीज का शेड्यूल)
• 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
• 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
• 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »