IND vs SL: ऋषभ पंत ने लगाया ऐसा सिक्स... चकनाचूर हो गया सोलर पैनल, VIDEO

ऋषभ पंत ने भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन 95 मीटर का गगनचुंबी छक्का लगाया. गेंद स्टेडियम की छत पर लगे सोलर पैनल से जा टकराई, जिससे पैनल टूट गया. पंत के इस शानदार सिक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत के छक्के ने तोड़ा सोलर पैनल. (Photo: PTI/Screengrab Sony LIV) श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत के छक्के ने तोड़ा सोलर पैनल. (Photo: PTI/Screengrab Sony LIV)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन (24 अगस्त) ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी में एक बार फिर ऐसा नजारा दिखाया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.

चोट के बावजूद मैदान पर उतरे पंत ने 95 मीटर का ऐसा गगनचुंबी छक्का लगाया कि गेंद स्टेडियम की छत पर जा पहुंची और वहां लगा सोलर पैनल ही टूट गया.

Advertisement

पंत के छक्के से टूट गया सोलर पैनल

दरअसल, श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा पंत को लगातार शॉर्ट गेंदों से परेशान करने की कोशिश कर रहे थे. पंत ने कुमारा की एक और शॉर्ट गेंद का शानदार अंदाज में सामना किया. उन्होंने गेंद को फाइन लेग के ऊपर से इतनी ताकत से पुल किया कि गेंद सीधे स्टेडियम की छत पर जा पहुंची.

यह भी पढ़ें: कुलदीप यादव की बीमारी पर उठे सवाल, बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा- बहाना बनाने की जरूरत नहीं

यह छक्का करीब 95 मीटर दूर जाकर गिरा और छत पर लगे सोलर पैनल से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैनल टूट गया और गेंद भी स्टेडियम के बाहर चली गई. गेंद नहीं मिलने के कारण अंपायरों को नई गेंद मंगानी पड़ी.

चोट के बावजूद पंत का दमदार कमबैक

Advertisement

पंत के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहा है. पहले दिन लाहिरू कुमारा की गेंद उनके हाथ पर लगी थी, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था. लेकिन दूसरे दिन उन्होंने शानदार वापसी की और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से श्रीलंकाई गेंदबाजों को जवाब दिया.

पंत ने इसी पारी में अपना 21वां टेस्ट अर्धशतक भी पूरा किया. उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर भारतीय पारी को मजबूत किया और चोट के बावजूद बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी. हालांकि, लंच के तुरंत बाद ऋषभ पंत 63 रन बनाकर आउट हो गए.

यह भी पढ़ें: विकेट झटका, फिर किया ‘6-7'! युजवेंद्र चहल का 'Gen-Z' सेलिब्रेशन हुआ VIRAL

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

पंत के इस गगनचुंबी छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गेंद स्टेडियम की छत तक पहुंचती है और सोलर पैनल से टकराने के बाद उसे नुकसान पहुंचता है. पंत का यह अंदाज देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक भी हैरान रह गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »