BCCI vs PCB: 'पीसीबी में इतनी हिम्मत नहीं...', रमीज राजा पर भड़का यह पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

पीसीबी के चेयरमैन रमीज राजा ने कहा था कि यदि टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है तो वे भी भारत में होने वाले वनडे विश्व कप का बहिष्कार करेंगे. अब राजा के बयान पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया का बयान सामने आया है. कनेरिया का मानना है कि पाकिस्तान में ऐसा करने की हिम्मत नहीं है.

Advertisement
दानिश कनेरिया दानिश कनेरिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 5:59 PM IST

एशिया कप 2023 को लेकर जमकर बयानबाजी हो रही है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पिछले महीने एक बड़ा बयान जारी कर कहा था कि भारतीय टीम  एशिया कप के अगले संस्करण के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. जय शाह के इस बयान से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन (रमीज राजा) को मिर्ची लग लग गई थी. राजा ने कुछ दिन पहले कहा था कि यदि टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है तो पाकिस्तानी टीम भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 का बहिष्कार करेगी.

Advertisement

पीसीबी में इतनी हिम्मत नहीं: कनेरिया

अब रमीज राजा को पाकिस्तान के ही पूर्व लेग-स्पिनर दानिश कनेरिया ने निशाने पर लिया है. दानिश कनेरिया का मानना ​​है कि पीसीबी में आईसीसी के किसी टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की हिम्मत नहीं है. पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि एशिया कप में भाग नहीं लेने पर भारत प्रभावित नहीं होगा, जबकि वैश्विक टूर्नामेंट में भाग नहीं लेने के चलते निश्चित रूप से पाकिस्तान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.

दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'पीसीबी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह आईसीसी के किसी इवेंट का बहिष्कार करे. दूसरी ओर भारत को परवाह नहीं है अगर पाकिस्तान नहीं आता है तो. भारत के पास एक बड़ा बाजार है जो बहुत अधिक राजस्व उत्पन्न करता है. विश्व कप के लिए भारत नहीं आने का पाकिस्तान पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा.

Advertisement

पाकिस्तानी टीम अंत में भारत जाएगी: कनेरिया

दानिश कनेरिया ने आगे कहा, 'पाकिस्तान अंततः विश्व कप के लिए भारत की यात्रा करेगा. ऑफिशियल्स कहेंगे कि उनके पास और कोई विकल्प नहीं था क्योंकि आईसीसी का दबाव था. अगर पाकिस्तान बार-बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट से हटने की बात करेगा तो इससे पाकिस्तान क्रिकेट को काफी नुकसान होगा.'

दानिश कनेरिया का यह भी मानना है कि बांग्लादेश और अफगानिस्तान सुरक्षा चिंताओं के कारण अगले साल पाकिस्तान की यात्रा करने से मना कर सकते हैं. उन्होंने कहा, 'एशिया कप के लिए अभी काफी समय है. हमें यकीन नहीं हो रहा है कि तब तक देश में सबकुछ ठीक हो जाएगा या टूर्नामेंट पाकिस्तानी सरजमीं पर होगा या नहीं. हम नहीं जानते कि उस दौरान स्थिति कैसी होगी.'

कनेरिया आगे कहते हैं, 'यह भी हो सकता है कि भारत के अलावा बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी टीमें भी पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दे. पाकिस्तान के लोग चाहते हैं कि एशिया कप उनके देश में खेला जाए. हालांकि आपको अपने देश की स्थिति के कारण बैक फुट पर रहना होगा.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »