पाकिस्तानी टीम में सर्जरी की तैयारी! कोच माइक हेसन पर भी लटकी तलवार, पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम हालिया टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. अब पाकिस्तानी टीम की सर्जरी हो सकती है और कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वनडे और टी20 टीम के हेड कोच माइक हेसन भी आलोचकों के निशाने पर हैं. हेसन के परफॉर्मेंस का पीसीबी मूल्यांकन कर सकता है.

Advertisement
पाकिस्तानी टीम में आने वाले दिनों में बड़े बदलाव हो सकते हैं. (Photo: ICC) पाकिस्तानी टीम में आने वाले दिनों में बड़े बदलाव हो सकते हैं. (Photo: ICC)

aajtak.in

  • इस्लामाबाद,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन के बाद हेड कोच माइक हेसन का भविष्य अब सवालों के घेरे में नजर आ रहा है. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने दावा किया है कि वनडे और टी20 टीम के हेड कोच हेसन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी को सलाह देने वाले लोगों की पसंद नहीं रहे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बाबर आजम-फखर जमां की चोट से पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप... PCB करेगा पूरे मामले की जांच

बासित अली का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पाकिस्तानी टीम हालिया टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 चरण से बाहर हो गई, जिसके बाद टीम चयन और प्रदर्शन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. यूट्यूब शो गेम प्लान (Game Plan) में बासित अली ने कहा कि माइक हेसन को पहले जैसा समर्थन अब नहीं मिल रहा है. उनके मुताबिक अब टीम चयन में भी हेसन की भूमिका सीमित हो सकती है.

मिस्बाह-सरफराज क्या हेसन की सुनेंगे?
बासित अली ने कहा, 'माइक हेसन अब उनकी नजरों में नहीं हैं. मैं मोहसिन नकवी की बात नहीं कर रहा, बल्कि उन लोगों की बात कर रहा हूं जो उन्हें सलाह देते हैं. हेसन अब उनकी पसंद नहीं रहे. पहले जो हवा उनके पक्ष में चल रही थी, वह अब बदल चुकी है.' उन्होंने यह भी दावा किया कि पूर्व कप्तानों मिस्बाह उल हक और सरफराज अहमद कभी भी हेसन के अंडर काम नहीं करेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सलमान अली आगा के रन आउट का पाकिस्तान की रावलपिंडी पुलिस ने बनाया मजाक

बासित अली ने यह भी कहा कि अब माइकल हेसन के लिए टीम के 15 खिलाड़ियों का चयन करना आसान नहीं होगा. बासित कहते हैं, 'हेसन अब भूल जाएं कि वह टीम के 15 खिलाड़ियों का चयन करेंगे.' इसी बीच पाकिस्तान चयनकर्ता आकिब जावेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बाबर आजम और फखर जमां की चोट की जानकारी चयनकर्ताओं से छिपाई गई थी. इस मामले में आकिब जावेद ने पीसीबी से जांच की मांग भी की.

बासित अली ने यह सवाल भी उठाया कि माइक हेसन को पाकिस्तान का कोच आखिर किस आधार पर बनाया गया. उनका कहना है कि सिर्फ पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में प्रदर्शन के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी देना सही फैसला नहीं था. पाकिस्तान क्रिकेट में लगातार उठ रहे इन सवालों के बीच अब सभी की नजरें पीसीबी के अगले फैसले पर टिकी हुई है, जो कोच माइक हेसन के भविष्य को तय कर सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement