पाकिस्तानी क्रिकेटर होंगे मालामाल, पर PCB ने रख दी कोच-सेलेक्टर वाली शर्त! जानें पूरा मामला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए खिलाड़ियों को अभी इंतजार करना होगा. हेड कोच माइक हेसन और सेलेक्टर ट्राई सीरीज के साथ घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करेंगे. नए कॉन्ट्रैक्ट में सीनियरिटी के बजाय फॉर्मेट के आधार पर कैटेगरी तय होंगी.

Advertisement
पाकिस्तानी क्रिकेटर होंगे मालामाल, PCB ने कॉन्ट्रैक्ट के लिए रखी ये शर्त (Photo: AP) पाकिस्तानी क्रिकेटर होंगे मालामाल, PCB ने कॉन्ट्रैक्ट के लिए रखी ये शर्त (Photo: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • बेंगलुरु ,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस महीने के आखिर में होने वाली वनडे ट्राई सीरीज (इंग्लैंड, श्रीलंका, पाक‍िस्तान) के बाद ही कॉन्ट्रैक्ट पर अंतिम फैसला ले सकता है. हालांकि, इसका ऐलान नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज पूरी होने के बाद भी हो सकता है.

Advertisement

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हेड कोच माइक हेसन और नेशनल सेलेक्टर्स खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने के बाद ही तय करना चाहते हैं कि किस खिलाड़ी को किस कैटेगरी में रखा जाए. इसके लिए घरेलू मैदान पर जारी इंटरनेशनल मुकाबलों के साथ घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट सीजन में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी देखा जाएगा. यानी साफ है फैसला कोच और सेलेक्टर्स करेंगे. 

सीनियरिटी नहीं, फॉर्मेट के आधार पर मिलेंगे कॉन्ट्रैक्ट
पाकिस्तान की टीम 18 से 31 अक्टूबर तक श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ वनडे ट्राई सीरीज खेलेगी. इसके मुकाबले रावलपिंडी और लाहौर में होंगे. इस सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए अहम माना जा रहा है.

PCB ने इस बार कॉन्ट्रैक्ट देने के तरीके में बदलाव करने का फैसला किया है. अब खिलाड़ियों की कैटेगरी सीनियरिटी के आधार पर नहीं, बल्कि उनके फॉर्मेट के हिसाब से तय की जाएगी. इसमें टेस्ट क्रिकेट, टी20 क्रिकेट और व्हाइट-बॉल क्रिकेट यानी वनडे व टी20 जैसे फॉर्मेट के लिए अलग-अलग श्रेणियां होंगी.

Advertisement

जुलाई में खत्म हो चुके हैं पुराने कॉन्ट्रैक्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान श्रीलंका के खिलाफ नवंबर में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद तक टल सकता है. हालांकि, कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान जब भी होगा, उसे पिछली तारीख से लागू किया जाएगा. दरअसल, पाकिस्तान के खिलाड़ियों के पुराने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 31 जुलाई को खत्म हो गए थे. आमतौर पर PCB नए कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान अगस्त में करता है, लेकिन इस बार सेलेक्शन प्रोसेस और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आकलन के कारण इसमें देरी हो रही है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »