श्रीलंका सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान, तिहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी की वापसी

पाकिस्तानी टीम को अपने घर पर श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान कर दिया गया है. पाकिस्तानी टीम में सलमान अली आगा की वापसी हुई है. वहीं इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान को बाहर रखा गया है,

Advertisement
सलमान अली आगा की टेस्ट टीम में हुई वापसी. (Photo: Reuters) सलमान अली आगा की टेस्ट टीम में हुई वापसी. (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लाहौर,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:18 AM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. बाबर आजम टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि घरेलू क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाले ऑलराउंडर सलमान अली आगा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. इसके अलावा तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है.

बता दें कि सलमान अली आगा को अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम से बाहर कर दिया गया था. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का भरोसा दोबारा हासिल किया. प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-I में किंग्समेन अकादमी के लिए उन्होंने तिहरा शतक जड़ने के साथ-साथ एक शतक भी लगाया.

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने समीर मिन्हास, मोहम्मद ताहा और मोहम्मद सुलेमान को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है. तीनों ने घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. मोहम्मद ताहा प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में सात मैचों से 730 रन बनाकर सबसे आगे हैं. उनके नाम तीन शतक हैं और सर्वोच्च स्कोर 225 रन है. मोहम्मद सुलेमान ने तीन शतकों की मदद से 652 रन बनाए हैं, जबकि समीर मिन्हास के खाते में 405 रन हैं.

बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान की भी टीम में वापसी हुई है. उन्होंने अगस्त में हेडिंग्ले में पांच विकेट लेकर खास उपलब्धि हासिल की थी. वह 1972 के बाद इस मैदान पर एक पारी में पांच विकेट लेने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने थे. अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को टीम में बरकरार रखा गया है. टीम के इंग्लैंड दौरे पर वह संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे. श्रीलंका के खिलाफ टीम में तेज गेंदबाजी के दो और खिलाड़ियों को शामिल किया जाना है, जिनका चयन अभ्यास मैच के बाद होगा.

Advertisement

4 से 6 नवंबर तक इस्लामाबाद में पीसीबी पैट्रन्स XI और श्रीलंका की टेस्ट टीम के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला जाएगा. साद बैग पीसीबी पैट्रन्स XI की कप्तानी करेंगे. इस टीम में मुख्य स्क्वॉड के कई खिलाड़ी भी शामिल हैं. मोहम्मद सलमान, शोएब अख्तर जूनियर, अली शब्बीर, साकिब खान और उबैद शाह बाकी दो तेज गेंदबाजी स्लॉट्स के लिए दावेदारी पेश करेंगे.

टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 से 13 नवंबर के दौरान रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर के दौरान लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा. दोनों मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा हैं.

पाकिस्तानी टीम: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्लाह फजल, अली उस्मान, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद गाजी गोरी (विकेट कीपर), मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद ताहा, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, समीर मिन्हास और सऊद शकील.

पीसीबी पैट्रन्स XI का स्क्वॉड: साद बेग (कप्तान/विकेटकीपर), अब्दुल्लाह फजल, अली शब्बीर, अली उस्मान, अजान अवैस, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद तैयब आरिफ, मोहम्मद ताहा, साकिब खान, समीर मिन्हास, शोएब अख्तर जूनियर और उबैद शाह.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »