IND vs NZ 3rd T20I Live Score: वैभव-अभ‍िषेक का तूफान, 5 ओवर के अंदर टीम इंड‍िया की सेंचुरी, कीव‍ियों को कूटा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 मुकाबला वेलिंगटन में है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 198 का स्कोर बनाया. शुरुआती दो मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में मजबूत स्थिति में है.

Advertisement
India vs New Zealand 3rd T20I Live Score India vs New Zealand 3rd T20I Live Score

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • वेलिंगटन ,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में है. भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर बढ़त बना चुकी है. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी की. जहां उसने 198/3 स्कोर बनाया. 

श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में वही प्लेइंग 11 उतारी है, जोकि इससे पहले क्राइस्टचर्च में खेलने उतरी थी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम में 3 बदलाव हुए हैं. इस मुकाबले की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें, हम लगातार इस पेज को अपडेट कर रहे हैं. 

Advertisement

भारत की बल्लेबाजी की हाइलाइट्स
रनचेज में भारत की तरफ से ओपन‍िंग करने के लिए अभ‍िषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी आए और तेज शुरुआत की. अभ‍िषेक ने इस दौरान 15 गेंदों में अपनी फ‍िफ्टी पूरी की.  वहीं भारत ने महज 5 ओवर के अंदर 100 रन पूरे कर द‍िए. 

T20I में सबसे तेज टीम फिफ्टी

2.2 ओवर: पापुआ न्यू गिनी बनाम वानुआतु, पोर्ट मोरेस्बी, 2019
2.2 ओवर: रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021
2.2 ओवर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
2.3 ओवर: फिलीपींस बनाम इंडोनेशिया, बाली, 2023
2.4 ओवर: न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, द ओवल, 2009
2.4 ओवर: न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, ऑकलैंड, 2019
2.4 ओवर: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023


न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की हाइलाइट्स 

न्यूजीलैंड ने इस मैच में डेर‍िल म‍िचेल के शानदार 52 गेंदों पर 88 रन नाबाद की बदौलत पहले खेलते हुए 198/3 का स्कोर बनाया. 

न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही, अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सीफर्ट (6) को आउट कर भारतीय टीम को अहम सफलता दिलाई. इसके बाद फ‍िन एलन और डेर‍िल म‍िचेल के बीच 86 रनों की पार्टनरश‍िप हुई. लेकिन तीश रेड्डी ने फिन एलन (40) को नमन धीर के हाथों कैच आउट कर भारत को अहम सफलता दिलाई. उनकी पारी में 5 छक्के शामिल रहे. नमन धीर ने कैच लपककर एलन की पारी का अंत किया.  इसके बाद अक्षर पटेल ने डेंजर ग्लेन फिलिप्स (17) को  कॉट एंड बोल्ड आउट कर न्यूजीलैंड को झटका दिया. फिलिप्स का यह 100वां टी20 इंटरनेशनल था. 

डेर‍िल म‍िचेल 88 और बेबन जैकब्स 39 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता म‍िली. 

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी

Advertisement

भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह.

भारत vs न्यूजीलैंड टी20 (हेड-टू-हेड)

कुल मैच: 33
भारत जीता: 21
न्यूजीलैंड जीता: 11
टाई: 1

भारत का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी.

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवन जैकब्स, एडम मिल्ने और ब्लेयर टिकनर.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »