मुरली विजय ने दिनेश कार्तिक को लेकर जो कहा, उसने सबको चौंका दिया!

पूर्व भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय ने दिनेश कार्तिक को तमिलनाडु के महान क्रिकेटरों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि कार्तिक जैसा खिलाड़ी उन्होंने कभी नहीं देखा और उनकी क्रिकेटिंग नॉलेज से उन्हें काफी मदद मिली.

Advertisement
मुरली विजय ने की दिनेश कार्तिक की जमकर तारीफ (Photo: X/TNCA) मुरली विजय ने की दिनेश कार्तिक की जमकर तारीफ (Photo: X/TNCA)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

भारतीय क्रिकेट के दो पूर्व खिलाड़ियों मुरली विजय और दिनेश कार्तिक का नाम लंबे समय तक उनके निजी रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहा है. हालांकि, अब मुरली विजय के एक बयान ने पुरानी चर्चाओं को नई दिशा दे दी है. 

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) के वार्षिक समारोह में मुरली विजय ने मंच से दिनेश कार्तिक की जमकर तारीफ की और उन्हें तमिलनाडु के महान क्रिकेटरों में से एक बताया. 
 
भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर मुरली विजय ने पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि बचपन से वह दिनेश कार्तिक को खेलते हुए देखते आए हैं और उनके जैसा खिलाड़ी उन्होंने आज तक नहीं देखा.

Advertisement

मुरली विजय ने कहा, 'दिनेश कार्तिक तमिलनाडु के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं. वह शानदार बल्लेबाज, बेहतरीन विकेटकीपर और बेहद डायनेमिक शख्सियत हैं.'

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने उनके साथ काफी क्रिकेट खेला है और कई बार नॉन-स्ट्राइकर एंड से उन्हें बल्लेबाजी करते देखा है. उनके जैसा खेलने वाला खिलाड़ी मैंने नहीं देखा. उन्होंने अपने अनुभव और क्रिकेटिंग नॉलेज से मेरी बहुत मदद की है. इसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा.'

यह भी पढ़ें: '2 फ्री-हिट ने मैच छीन लिया...', ईशान किशन ने बताई टीम इंडिया की हार की असली वजह

मुरली विजय ने यह भी कहा, 'दिनेश कार्तिक सिर्फ एक शानदार क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे साथी खिलाड़ी हैं जिनसे हर युवा क्रिकेटर बहुत कुछ सीख सकता है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स भी दिनेश कार्तिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.'

Advertisement

क्या था मुरली विजय और दिनेश कार्तिक के बीच विवाद?

मुरली विजय और दिनेश कार्तिक का नाम भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित निजी विवादों में गिना जाता है. दोनों तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट और भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट साथ खेल चुके हैं. उस दौर में दोनों की गहरी दोस्ती भी मानी जाती थी.

हालांकि, समय के साथ उनकी निजी जिंदगी ने अलग मोड़ ले लिया. दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी निकिता वंजारा और मुरली विजय के बीच रिश्ते की खबरें सामने आईं, जिसके बाद कार्तिक और निकिता का वैवाहिक संबंध टूट गया.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट, प्यार और दूरी... न्यूजीलैंड के पावर कपल की अनोखी लव स्टोरी

तलाक के कुछ समय बाद निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली. इस घटनाक्रम के बाद दोनों क्रिकेटरों के रिश्तों में दूरियां आ गईं. दिलचस्प बात यह रही कि इस पूरे मामले पर न तो दिनेश कार्तिक और न ही मुरली विजय ने कभी सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी की.

दोनों ने हमेशा इस निजी मुद्दे पर चुप्पी बनाए रखी और अपने-अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान केंद्रित किया. अब, वर्षों बाद मुरली विजय द्वारा दिनेश कार्तिक की खुलकर की गई तारीफ को कई लोग पुराने मतभेदों से आगे बढ़ने के संकेत के रूप में देख रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »