मुंबई इंड‍ियंस पर फूटा इंजरी बम, म‍िचेल सेंटनर IPL से आउट, ये अफ्रीकी ख‍िलाड़ी अंदर

मुंबई इंडियंस ने इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में चोटिल म‍िचेल सेंटनर की जगह साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल किया है.सेंटनर को CSK के खिलाफ मैच में कंधे में चोट लगी थी. महाराज हालिया T20 फॉर्म में शानदार रहे हैं और उनकी एंट्री से MI के स्पिन अटैक को मजबूती मिलेगी.

Advertisement
म‍िचेल सेंटनर की जगह केशव महाराज को द‍िया मुंबई इंड‍ियंस ने मौका (Photo: PTI) म‍िचेल सेंटनर की जगह केशव महाराज को द‍िया मुंबई इंड‍ियंस ने मौका (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच में मुंबई इंड‍ियंस (MI) ने अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव करते हुए साउथ अफ्रीका के अनुभवी लेफ्ट-आर्म स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) को टीम में शामिल कर लिया है. उन्हें न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर म‍िचेल सेंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया है.

सेंटनर को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ 23 अप्रैल को खेले गए मुकाबले के दौरान बाएं कंधे में चोट लग गई थी, जिसके चलते वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाइजी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और भविष्य में उनकी वापसी की उम्मीद जताई है.

Advertisement

वहीं, केशव महाराज के आने से मुंबई की स्पिन डिपार्टमेंट को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है. 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले महाराज साउथ अफ्रीका के सबसे भरोसेमंद स्पिनरों में गिने जाते हैं. खास बात यह रही कि 2021 टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में बिना एक भी टी20 इंटरनेशनल खेले शामिल होने के बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के तौर पर डेब्यू किया और अपनी पहली ही गेंद पर विकेट झटका.

हालिया फॉर्म की बात करें तो महाराज ने अपने पिछले 30 टी20 मुकाबलों में 31 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/15 रहा है. उनकी लाइन-लेंथ, कंट्रोल और दबाव बनाने की क्षमता उन्हें मिडल ओवर्स में बेहद खतरनाक बनाती है.

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि महाराज का अनुभव, अनुशासन और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता टीम के लिए काफी अहम साबित होगी. फ्रेंचाइजी को भरोसा है कि उनका यह कदम सीजन के बाकी मैचों में टीम को संतुलन और धार दोनों देगा.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement