Mi vs PBKS, IPL 2026 Live Score: वानखेडे़ में अय्यर-प्रभसिमरन का तूफान, जीत के करीब पंजाब

Mumbai Indians vs Punjab Kings IPL Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि टीम इस समय खराब दौर से गुजर रही है. सीजन की शुरुआत में संतुलित नजर आ रही टीम अब तक उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है. ओपनिंग मैच जीतने के बाद टीम लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है और अब वापसी के लिए जूझ रही है.

Advertisement
 आईपीएल में आज मुंबई और पंजाब के बीच खेला जा रहा है मुकाबला (Photo: ITG) आईपीएल में आज मुंबई और पंजाब के बीच खेला जा रहा है मुकाबला (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:47 PM IST

आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला वानखेड़े मैदान पर हो रहा. जहां टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. इस मुकाबले में पहली बार क्विंटन डिकॉक को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था. और डिकॉक ने इस मौके को भुनाते हुए केवल 53 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. उनकी इस पारी के दम पर मुंबई ने 195 रन बनाए.  इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस हर हाल में वापसी की तलाश में है, क्योंकि टीम को लगातार 3 मैच में हार झेलनी पड़ी है. इस मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं. पंजाब की बैटिंग जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड और पल-पल की अपडेट जानने के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.

Advertisement

 


ऐसे चल रही है पंजाब की बैटिंग

196 रनों के जवाब में उतरी पंजाब की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. तीसरे ही ओवर में 27 के स्कोर पर प्रियांश आर्य आउट हो गए. इसके बाद कोनली भी 17 रन बनाकर चलते बने. लेकिन इसके बाद श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के बीच कमाल की साझेदारी हुई. 

ऐसे चल रही है मुंबई की बैटिंग

पहले बैटिंग के लिए उतरी मुंबई के लिए पारी की शुरुआत रेयान रिकेल्टन और क्विंटन डीकॉक ने की. लेकिन तीसरे ही ओवर में अर्शदीप कहर बनकर टूटे और पहले रेयान फिर सूर्या दोनों का विकेट झटक लिया. सूर्यकुमार यादव अपना खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन इसके बाद नमन धीर और क्विंटन डिकॉक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की.

दोनों के बीच 68 गेंदों में 122 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन 14वें ओवर में नमन धीर अपना विकेट गंवा बैठे. नमन के बल्ले से 51 रन आए. लेकिन इसके बाद डिकॉक नहीं रुके. उन्होंने 53 गेंदों में शतक जड़ा. लेकिन इसी बीच 18वें ओवर में हार्दिक पंड्या अपना विकेट गंवा बैठे. हार्दिक के बल्ले से केवल 14 रन आए. डिकॉक ने नाबाद 112 रनों के पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े. जिसके दम पर मुंबई ने 195 रन बनाए.

Advertisement

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक, रेयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि टीम इस समय खराब दौर से गुजर रही है. सीजन की शुरुआत में संतुलित नजर आ रही टीम अब तक उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है. ओपनिंग मैच जीतने के बाद टीम लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है और अब वापसी के लिए जूझ रही है.

मुंबई की सबसे बड़ी कमजोरी इस सीजन में पावरप्ले प्रदर्शन रहा है. चार मैचों में शुरुआती ओवरों में टीम सिर्फ तीन विकेट ही हासिल कर पाई है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रन जरूर रोके हैं, लेकिन चार मैचों में एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं. उनके साथ ट्रेंट बोल्ट और कप्तान हार्दिक पंड्या भी गेंदबाजी में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं.

बल्लेबाजी में भी टीम की शुरुआत धीमी रही है. पावरप्ले में रन नहीं बनने के कारण मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ जाता है, जहां सूर्या और तिलक जैसे खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. तिलक वर्मा का फॉर्म खास तौर पर चिंता का विषय बना हुआ है.

Advertisement

दूसरी ओर पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. पिछले मुकाबले में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में बिना विकेट खोए 93 रन बनाकर अपनी ताकत दिखाई थी. कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम संतुलित और आत्मविश्वास से भरी दिख रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement