सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन की खबर सामने आई.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई में 21 नवंबर को वेडिंग रिसेप्शन होगा. हालांकि, कपल की ओर से शादी की तारीख और समारोह की पूरी जानकारी की अलग से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
सन ग्रुप के चेयरमैन श्री कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने सीएम रेवंत रेड्डी से जुबली हिल्स में उनके घर पर मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन में आमंत्रित किया. काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होगा.
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?
अनिरुद्ध रविचंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर, प्लेबैक सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं. उन्हें साल 2012 में फिल्म '3' के गाने 'Why This Kolaveri Di' से दुनियाभर में पहचान मिली थी. इस गाने ने इंटरनेट पर खूब लोकप्रियता हासिल की और अनिरुद्ध का नाम देशभर में चर्चा में आ गया.
इसके बाद उन्होंने 'कथ्थी', 'मास्टर', 'विक्रम', 'जेलर', 'लियो' और 'जवान' जैसी फिल्मों के लिए संगीत दिया. उनके संगीत का दायरा तमिल सिनेमा से आगे बढ़कर तेलुगु और हिंदी फिल्मों तक पहुंच चुका है.
रजनीकांत से क्या है अनिरुद्ध का रिश्ता?
अनिरुद्ध के पिता रवि राघवेंद्र अभिनेता हैं, जबकि उनकी मां लक्ष्मी रविचंदर हैं. अनिरुद्ध रविचंदर और सुपरस्टार रजनीकांत आपस में रिश्तेदार हैं. दरअसल, रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत, अनिरुद्ध के पिता रवि राघवेंद्र की सगी बहन हैं. इस नाते लता अनिरुद्ध की बुआ हैं और रजनीकांत उनके फूफा (मौसा) लगते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें चर्चा में हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद चेन्नई में 21 नवंबर को होने वाले रिसेप्शन की खबर सामने आई.
कौन हैं काव्या मारन?
काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद की CEO हैं और IPL के दौरान टीम को सपोर्ट करते हुए अक्सर चर्चा में रहती हैं. वह सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन की बेटी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी कई बार सुर्खियों में आ जाती है.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क