IPL 2026: RR की जीत के बाद भी क्यों भड़के कप्तान रियान पराग, आलोचकों को सुनाई खरी-खरी

रियान पराग ने कप्तानी पर हो रही आलोचना को नजरअंदाज करते हुए कहा कि वह सिर्फ अपने फैसलों और टीम के प्रदर्शन पर ध्यान देते हैं. आईपीएल 2026 में उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को सोमवार को 8 विकेट से हराया.

Advertisement
राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को इस सीजन अपना नया फुल टाइम कप्तान बनाया है. (Photo: PTI) राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को इस सीजन अपना नया फुल टाइम कप्तान बनाया है. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:55 PM IST

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स पर अपनी टीम की शानदार जीत के बाद अपनी कप्तानी को लेकर हो रही आलोचनाओं को खारिज कर दिया. पराग ने कहा कि बाहरी राय और बेवजह का शोर अब उन्हें प्रभावित नहीं करता और वह अपनी टीम को साफ सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं.

Advertisement

पराग ने राजस्थान रॉयल्स के फुल-टाइम कप्तान के रूप में अपने पहले पूरे सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की. उनकी कप्तानी में टीम ने 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया. यह जीत न केवल टीम के अभियान की बेहतरीन शुरुआत थी, बल्कि पराग को अपनी कप्तानी पर उठ रहे सवालों का जवाब देने का मौका भी मिला.

रियान पराग ने कप्तानी को लेकर क्या कहा

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए पराग ने कहा कि उन्होंने बाहरी आलोचनाओं को नजरअंदाज करना सीख लिया है और अब वह सिर्फ अपने खेल और फैसलों पर ध्यान देते हैं. उन्होंने कहा, अगर मैं अपने सफर के बारे में बात करना शुरू करूं तो जवाब बहुत लंबा हो जाएगा. लेकिन जैसा कि मैंने पहले कहा, मेरे खेल से बाहर भी बहुत सारी बातें होती हैं, बहुत सारी राय दी जाती हैं, और मैंने सीख लिया है कि उन चीजों को खुद पर असर नहीं करने देना है. मुझे लगता है कि मैं यह काफी अच्छे से कर रहा हूं और इस साल भी ऐसा ही हुआ है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: CSK vs RR: 10 मिनट में 6 रन बनाकर बोल्ड हो गए संजू सैमसन, चेन्नई के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला

उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट में कहानी हमेशा नतीजों के हिसाब से बदल जाती है, चाहे फैसले सही हों या गलत. पराग ने कहा कि क्रिकेट की यही विडंबना है. अगर मैंने आज वही फैसले लिए होते और सामने वाली टीम 200 रन बना देती और हम मैच हार जाते, तो यही कहा जाता कि मैं खराब कप्तान हूं या मैंने खराब फैसले लिए. 

यह भी पढ़ें: तलवार-सा घूमता बल्ला... वैभव सूर्यवंशी कैसे कर लेते हैं मारक बल्लेबाजी, जानिए हर शॉट में छुपे तूफान की पूरी कहानी

क्यों हुई रियान पराग की कप्तानी की आलोचना

आईपीएल 2026 से पहले Rajasthan Royals ने रियान पराग को अपना फुल-टाइम कप्तान बनाया था. हालांकि, इस फैसले पर काफी बहस हुई क्योंकि शीर्ष स्तर पर उनके पास कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं था. उन्होंने आईपीएल 2025 में तब टीम की कप्तानी की थी जब संजू सैमसन उपलब्ध नहीं थे. उस दौरान टीम ने आठ मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल की थी. भारत के पूर्व चयनकर्ता श्रीकांत उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने इस फैसले पर सवाल उठाए थे. उनका मानना था कि खराब नतीजों के बावजूद पराग को लगातार समर्थन दिया जा रहा है.

Advertisement

आलोचकों ने यह भी कहा कि टीम में जडेजा और यशस्वी जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने उनके बजाय पराग को कप्तानी सौंपी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement