विराट कोहली नहीं, इस 'अनसंग हीरो' ने बदली RCB की किस्मत... कप्तान रजत पाटीदार ने खोला राज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर आईपीएल में अपनी नई बादशाहत स्थापित कर दी है. अब रजत पाटीदार की नजर अब अगले लक्ष्य पर है. उन्होंने साफ संकेत दे दिए कि टीम यहीं रुकने वाली नहीं है.

Advertisement
आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई है. (Photo: ITG) आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई है. (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • अहमदाबाद,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लगातार दूसरी बार आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) चैम्पियन बनने पर हर तरफ विराट कोहली, रजत पाटीदार और टीम के स्टार खिलाड़ियों की चर्चा हो रही है. लेकिन कप्तान रजत पाटीदार ने जीत के बाद उस ‘अनसंग हीरो’ का नाम लिया, जो कैमरों से दूर रहकर आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत तैयार कर रहा था.

इस अनसंग हीरो का नाम है- ओंकार साल्वी. इस सीजन आरसीबी की सफलता की सबसे बड़ी वजह उसकी गेंदबाजी रही. पाटीदार मानते हैं कि इस बदलाव के असली आर्किटेक्ट टीम के गेंदबाजी कोच ओंकार साल्वी हैं. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाटीदार ने दिल जीतने वाला बयान दिया. 

Advertisement

उन्होंने कहा, 'मैंने ओंकार साल्वी सर को अपने पहले रणजी सीजन से देखा है. वह हर गेंदबाज के साथ अलग से समय बिताते हैं. आप उन्हें मीटिंग रूम में कम देखेंगे क्योंकि वह हमेशा गेंदबाजों पर लगाातार मेहनत करते रहते हैं. टीम के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है.'

यह बयान सिर्फ तारीफ नहीं था, बल्कि आरसीबी के 'नए कल्चर' की कहानी भी बता रहा था. नवंबर 2024 में आरसीबी ने पूर्व मुंबई रणजी कोच ओंकार साल्वी को गेंदबाजी कोच बनाया था. उस समय शायद किसी ने नहीं सोचा था कि वह फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ताकत बन जाएंगे. लेकिन मुंबई को रणजी ट्रॉफी और ईरानी कप जिताने वाले साल्वी ने आरसीबी की गेंदबाजी यूनिट को पूरी तरह बदल दिया.
यह भी पढ़ें: ना सचिन, ना कोहली... वैभव सूर्यवंशी के बचपन के सुपरहीरो निकले सुनील गावस्कर, बाउंसरों से लड़ना सिखाया

Advertisement

इस सीजन आरसीबी के तेज गेंदबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाया. भुवनेश्वर कुमार 28 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में आखिरी तक बने रहे. बल्लेबाजों के लिए आसान पिचों पर भी उनकी 7.95 की इकोनॉमी शानदार रही. जोश हेजलवुड ने 13 मैचों में 15 विकेट झटके, जबकि युवा तेज गेंदबाज रसिक सलाम डार इस सीजन आरसीबी के सबसे बड़े ‘फाइंड’ बनकर उभरे. रसिक ने सिर्फ 12 मैचों में 19 विकेट लिए और आईपीएल 2026 में सातवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. फाइनल में भी उन्होंने 3 विकेट लेकर गुजरात टाइटन्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.

कप्तान ने फ्लावर की भी खूब तारीफ की
वहीं न्यूजीलैंड के जैकब डफी ने अपने पहले आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मैचों में 9 विकेट हासिल किए. पाटीदार ने सिर्फ ओंकार साल्वी ही नहीं, बल्कि हेड कोच एंडी फ्लावर की भी खुलकर तारीफ की. उन्होंने एंडी फ्लावर को अपने आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन कोच बताया.
यह भी पढ़ें: ...जब विराट से मिले वैभव सूर्यवंशी! हाथ जोड़कर नमस्ते, चेहरे पर मुस्कान, फिर मिला 'गुरु मंत्र'

रजत पाटीदार ने कहा, 'मैंने पांच आईपीएल सीजन खेले हैं और वह सबसे बेहतरीन कोच हैं. सबसे खास बात यह है कि वह सिर्फ प्लेइंग-11 के खिलाड़ियों पर ध्यान नहीं देते. जो खिलाड़ी नहीं खेल रहे, जो पहली बार टीम में आए हैं, उनके साथ भी उतना ही समय बिताते हैं. हर खिलाड़ी को बराबर महत्व दिया जाता है.'

Advertisement

आरसीबी के कप्तान ने माना कि पिछले कुछ सालों में टीम की सोच पूरी तरह बदल चुकी है. उन्होंने कहा, '2021 से पहले क्या था, मुझे नहीं पता. लेकिन जब से मैं टीम में आया हूं, खिलाड़ियों का माइंडसेट काफी बदल गया है. इसका पूरा श्रेय कोचिंग स्टाफ को जाता है. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब हर खिलाड़ी को बराबर ट्रीट किया जाता है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »