IPL 2026: जुरेल की फुर्ती देख सन्न रह गए 25 करोड़ी ग्रीन, बिजली की रफ्तार से की स्टंपिंग, VIDEO

कोलकाता और राजस्थान के बीच रविवार को आईपीएल का एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में केकेआर ने 4 विकेट से जीत हासिल की. ये केकेआर की इस सीजन की पहली जीत थी.

Advertisement
ध्रुव जुरेल ने बिजली की रफ्तार से की स्टंपिंग (Photo: ITG) ध्रुव जुरेल ने बिजली की रफ्तार से की स्टंपिंग (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:04 AM IST

कोलकाता और राजस्थान के बीच रविवार को आईपीएल का एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में केकेआर ने 4 विकेट से जीत हासिल की. ये केकेआर की इस सीजन की पहली जीत थी. इस मैच के हीरो रिंकू सिंह रहे, जिन्होंने फिफ्टी जड़कर आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाई. लेकिन इस मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्थान के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल की फुर्ती की खूब चर्चा हो रही है.

Advertisement

सन्न रह गए 25 करोड़ी ग्रीन

KKR की पारी के पांचवें ओवर में रवि विश्नोई गेंदबाज़ी कर रहे थे. बिश्नोई ने लेग साइड पर गुगली फेंकी, जिस पर ग्रीन क्रीज़ से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए. गेंद बल्लेबाज़ से दूर निकल गई और कुछ पल के लिए जुरेल की नजर भी गेंद पर नहीं थी, लेकिन उन्होंने तेजी से बाईं ओर डाइव लगाकर गेंद को पकड़ा और एक हाथ से सीधे स्टंप पर थ्रो मार दिया. ग्रीन क्रीज़ से काफी बाहर थे और थर्ड अंपायर की पुष्टि के बाद उन्हें आउट करार दिया गया.

ग्रीन ने इससे पहले 13 गेंदों में 27 रन बनाकर KKR को तेज शुरुआत देने की कोशिश की थी. टीम की शुरुआत खराब रही थी, जब Ajinkya Rahane और Tim Seifert बिना खाता खोले आउट हो गए और स्कोर 1.2 ओवर में 5/2 हो गया. इसके बाद ग्रीन ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए तेजी से रन बनाए और मैच का रुख बदलने की कोशिश की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: KKR vs RR, IPL 2026 Highlights: रिंकू के तूफान ने केकेआर को दिलाई पहली जीत, रोमांचक भिड़ंत में राजस्थान को 4 विकेट से रौंदा

हालांकि, बिश्नोई की चतुर गेंदबाज़ी और जुरेल की फुर्ती ने उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया. ग्रीन के आउट होते ही KKR की रन चेज़ की रफ्तार पर असर पड़ा और राजस्थान मुकाबले में वापसी करने में सफल रहा.

फिर रिंकू ने बदला मैच

आखिरकार इस मुकाबले की बात करें तो एक समय ऐसा लग रहा था कि राजस्थान आसानी से ये मैच जीत जाएगी. लेकिन रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय के बीच शानदार अर्धशतकीय साझेदारी हुई और केकेआर ने ये मैच 4 विकेट से जीत लिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement