India vs South Africa T20 WC Highlights: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया, टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप

India vs South Africa T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में रविवार को भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 76 रनों के बड़े अंतर से पटखनी दी. इस हार से टीम इंडिया का नेट रन रेट भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

Advertisement
साउथ अफ्रीका ने भारत को बड़े अंतर से सुपर-8 के मैच में हराया. (Photo: BCCI) साउथ अफ्रीका ने भारत को बड़े अंतर से सुपर-8 के मैच में हराया. (Photo: BCCI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:43 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में रविवार को भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया को 76 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के चलते अब भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है क्योंकि इस हार से टीम इंडिया का नेट रन रेट बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

Advertisement

टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. साउथ अफ्रीका ने 187 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया 111 के स्कोर पर ढेर हो गई. साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में इस मैच के लिए 4 बदलाव किए थे. लेकिन भारतीय टीम बिना बदलाव के इस मैच में उतरी थी. 

ऐसी रही टीम इंडिया की पारी

188 के जवाब में उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद अगले ही ओवर में जानसेन ने तिलक वर्मा को चलता कर दिया. इसके बाद सूर्या और अभिषेक से बड़ी साझेदारी की उम्मीद थी. लेकिन अभिषेक ने एक बार फिर निराश किया. 5वें ओवर में जानसेन ने अभिषेक का विकेट झटक लिया. अभिषेक के बल्ले से केवल 15 रन आए. 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 31-3 था. इसके बाद 8वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर भी आउट हो गए. सुंदर के बल्ले से केवल 11 रन आए. 9वें ओवर में टीम इंडिया ने 50 का आंकड़ा पार किया.

Advertisement

भारत को सबसे बड़ा झटका 10वें ओवर में लगा जब कप्तान सूर्यकुमार यादव का विकेट 51 के स्कोर पर गिरा. सूर्या के बल्ले से 22 गेंद में केवल 18 रन आए. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 57-5 था. 15वें ओवर में केशव महाराज ने पहले हार्दिक फिर रिंकू सिंह का विकेट झटका. हार्दिक ने 18 रन बनाए. वहीं, रिंकू खाता भी नहीं खोल सके. इसी ओवर में केशव ने अर्शदीप का भी विकेट लिया. यानी एक ओवर में तीन विकेट महाराज ने झटके.

शिवम दुबे ने 42 रनों की पारी जरूर खेली. लेकिन टीम इंडिया 19वें ओवर में ही 111 के स्कोर पर ढेर हो गई. इस हार के चलते भारत का रन रेट -3.80 हो गया है. यानी भारत को अगले दो मैच बड़े अंतर से जीतने भी होंगे और ये प्रार्थना भी करनी होगी की बाकी टीमों को रन रेट उनसे बेहतर न हो. यानी सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीद को इस हार से बड़ा झटका लगा है.

साउथ अफ्रीका की ओर से जानसेन ने 4 विकेट झटके. वहीं, लुंगी को 3 तो बॉश को 2 विकेट मिले थे.

ऐसे चली साउथ अफ्रीका की बैटिंग

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत डिकॉक और मार्करम ने किया. लेकिन दूसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने डिकॉक को बोल्ड कर दिया. डिकॉक के बल्ले से केवल 6 रन आए. इसके बाद अगले ही ओवर में अर्शदीप ने मार्करम का विकेट झटक लिया. इस वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर 12 रन ही था. इसके बाद भी बुमराह का कहर नहीं रुका. बुमराह ने अपने खाते के दूसरे और पारी के चौथे ओवर में रयान रिकेल्टन का विकेट झटक लिया. रिकेल्टन के बल्ले से केवल 7 रन आए. 6 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 41-3 था.

Advertisement

लेकिन इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर के बीच अच्छी साझेदारी पनपी. 13वें ओवर में इस साझेदारी को तोड़ा शिवम दुबे ने जब उन्होंने ब्रेविस का विकेट झटका. ब्रेविस ने 45 रन केवल 29 गेंदों में बनाए. उनके और मिलर के बीच 97 रनों की साझेदारी हुई थी. लेकिन इसके बाद मिलर नहीं रुके. लेकिन 16वें ओवर में वरुण ने साउथ अफ्रीका को 5वां झटका दिया. जब उन्होंने डेविड मिलर का विकेट लिया. मिलर ने 35 गेंद में 63 रनों की पारी खेली. इसके बाद 18वें ओवर में अर्शदीप ने जानसेन का विकेट झटका. फिर 19वें ओवर में बुमराह ने एक और विकेट झटका. लेकिन स्टब्स ने आखिरी में अच्छी बल्लेबाजी की जिसके दम पर साउथ अफ्रीका ने 188 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा.

भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे. जिन्होंने 4 ओवर में केवल 15 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं, अर्शदीप को 2 तो वरुण और दुबे को 1-1 सफलता मिली.

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडन मार्करम,  क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन,  तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement