IND vs NZ: भारत के पास PAK को पछाड़ दुनिया की नंबर-1 टीम बनने का मौका, दूसरे टी20 मैच को जीत रचेगी इतिहास!

पाकिस्तान को पीछे छोड़कर भारतीय टीम नंबर वन बनने की तरफ तेजी से बढ़ रही है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच को जीतकर भारत एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेंगे.

Advertisement
भारतीय टीम ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड. (PHOTO: AP/AFP) भारतीय टीम ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड. (PHOTO: AP/AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जा रहे दूसरे टी20 मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा है. यह मुकाबला भारतीय क्रिकेट इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होने जा रहा है. यह मैच भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का 300वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबला है. 

इसके साथ ही भारत दुनिया की दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 300 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं. इस मामले में फिलहाल पाकिस्तान की टीम 304 मैचों के साथ टॉप पर बनी हुई है.

Advertisement

इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अगर आज टीम इंडिया की यह युवा ब्रिगेड कीवी टीम को हराने में कामयाब हो जाती है तो वह क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी जो आज तक कोई टीम नहीं कर पाई है. 

भारत ने अब तक खेले गए 299 टी20 मैचों में 199 मैचों जीत दर्ज की हैं. इन जीते हुए मुकाबलों में सुपरओवर के मुकाबले शामिल नहीं है. यदि आज भारत दूसरा मैच जीत लेता है तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 मुकाबले जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी.

वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

ईशान किशन के दाहिने पैर में खिंचाव के कारण चोटिल होकर बाहर होने के बाद टीम प्रबंधन ने प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव किया है. युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की टीम में एंट्री हो गई है, हालांकि उन्हें ओपनिंग के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि टीम ने अपने पुराने ओपनिंग कॉम्बिनेशन को ही बरकरार रखा है और वैभव को नंबर तीन पर उतारा गया है.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »