IND vs AFG One-off Test Day 3 Live Score: रहमत शाह अकेले ले रहे भारतीय गेंदबाजों से मोर्चा, AFG पर फॉलोऑन का खतरा

India (IND) vs Afghanistan (AFG) One Test Live Score: भारत और अफगानिस्तान की टीमें मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी पहली इनिंग्स में विशाल स्कोर खड़ा किया. अब अफगानिस्तान की पहली पारी चल रही है.

Advertisement
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन. (Photo: PTI) भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मुल्लांपुर,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच का आज (8 जून) तीसरा दिन है. अफगानी टीम अपनी पहली पारी में बैटिंग कर रही है और उस पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है. अफगानिस्तान के 6 विकेट गिर चुके हैं.

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की. मुकाबले में टॉस भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता था और पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया था. भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

Advertisement

पहली पारी में अफगानी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे दिन के ही खेल में अफगानिस्तान ने पांच विकेट गंवा दिए. अब्दुल मलिक (16 रन), रहमानुल्लाह गुरबाज (17 रन) और अफसर जजई (3 रन) के विकेट स्पिनर मानव सुथार ने झटके. सुथार का ये डेब्यू मुकाबला है. वहीं तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने सेदिकुल्लाह अटल (17 रन) और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (20 रन) को पवेलियन रवाना कर दिया. रहमत शाह ने शानदार बैटिंग कर अफगानी इनिंग्स को संभालने का प्रयास किया है.

अफगानिस्तान की पहली पारी का स्कोरकार्ड:

बल्लेबाज विकेट रन
अब्दुल मलिक कॉट मोहम्मद सिराज, बोल्ड मानव सुथार 16
सेदिकुल्लाह अटल बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा 17
रहमानुल्लाह गुरबाज कॉट साई सुदर्शन, बोल्ड मानव सुथार 12
रहमत शाह नाबाद  
हशमतुल्लाह शाहिदी LBW प्रसिद्ध कृष्णा 20
अफसर जजई कॉट एंड बोल्ड मानव सुथार 3
अजमतुल्लाह उमरजई बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा 0

विकेट पतन: 28-1 (अब्दुल मलिक, 5.4 ओवर), 40-2 (सेदिकुल्लाह अटल, 8.4 ओवर), 62-3 (रहमानुल्लाह गुरबाज, 19.2 ओवर), 98-4 (हशमतुल्लाह शाहिदी, 32.2 ओवर), 113-5 (अफसर जजई, 39.5 ओवर), 118-6 (अजमतुल्लाह उमरजई, 44.2 ओवर)

Advertisement

भारत की पहली पारी में शुभमन-राहुल के शतक
भारतीय टीम के लिए पहली पारी में कप्तन शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक जड़े. शुभमन ने 15 चौके और एक छक्के की सहायता से 177 गेंदों पर 126 रन बनाए. शुभमन के टेस्ट करियर की ये 11वीं सेंचुरी रही. वहीं केएल राहुल ने 11 चौके की मदद से 165 बॉल पर 100 रनों का योगदान दिया. राहुल के टेस्ट करियर का ये 12वां शतक रहा. साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52 रन) भी अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे. अफगानिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम सफी ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके.

भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (564/8 d, 127 ओवर)

बल्लेबाज विकेट रन
यशस्वी जायसवाल कॉट अफसर जजई, बोल्ड मोहम्मद सलीम सफी 24
केएल राहुल कॉट रहमानुल्लाह गुरबाज, बोल्ड जियाउर रहमान 100
साई सुदर्शन कॉट अफसर जजई, बोल्ड सलीम सफी 81
शुभमन गिल कॉट अफसर जजई, बोल्ड सलीम सफी 126
ऋषभ पंत कॉट अजमतुल्लाह उमरजई, बोल्ड हशमतुल्लाह शाहिदी 81
ध्रुव जुरेल बोल्ड मोहम्मद सलीम सफी 19
वॉशिंगटन सुंदर नाबाद 52*
मानव सुथार कॉट अफसर जजई, बोल्ड मोहम्मद सलीम सफी 28
मोहम्मद सिराज बोल्ड मोहम्मद सलीम सफी 22
कुलदीप यादव नाबाद 9*

विकेट पतन: 41-1 (यशस्वी जायसवाल, 11.6 ओवर), 180-2 (साई सुदर्शन, 42.4 ओवर), 247-3 (केएल राहुल, 60.2 ओवर), 416-4 (शुभमन गिल, 95.5 ओवर), 452-5 (ध्रुव जुरेल, 101.5 ओवर), 456-6 (ऋषभ पंत, 102.4 ओवर), 510-7 (मानव सुथार, 116.5 ओवर), 540-8 (मोहम्मद सिराज, 120.4 ओवर)

Advertisement

मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.

मुकाबले में अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोटी, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »