अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा उलटफेर, ऋषभ पंत ODI टीम से बाहर... टेस्ट की उपकप्तानी भी गई, बुमराह-जडेजा को आराम

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया, जबकि टेस्ट टीम की उपकप्तानी भी उनसे लेकर केएल राहुल को सौंप दी गई है. जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जडेजा को आराम दिया गया है. वहीं मानव सुथार, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव, हर्ष दुबे को पहली बार मौका मिला है.

Advertisement
ऋषभ पंत से टेस्ट टीम की उपकप्तानी छीन ली गई है (Photo: PTI) ऋषभ पंत से टेस्ट टीम की उपकप्तानी छीन ली गई है (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार (19 मई) को कर दिया गया. चयनकर्ताओं के फैसले में सबसे बड़ा झटका विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ को लगा, जिन्हें वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है. इतना ही नहीं, टेस्ट टीम की उपकप्तानी भी उनसे लेकर केएल राहुल को सौंप दी गई है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति, जिसकी अगुवाई अजीत अगरकर कर रहे हैं. उन्होंन इस बार कई बड़े फैसले लिए. टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी पहले की तरह शुभमन ग‍िल के हाथों में रहेगी, जबकि राहुल अब उनके डिप्टी की भूमिका निभाएंगे.

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को 6 जून से मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है. इसके बाद 14 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसके मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे.

सेलेक्शन मीट‍िंग के बाद अजीत अगरकर ने साफ किया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है. उन्होंने कहा कि बुमराह इंग्लैंड दौरे से पहले पूरी तरह तैयार रहेंगे. वहीं अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी टेस्ट मुकाबले से आराम दिया गया है.

अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ इस सीरीज में कुल 4 नए चेहरों को मौका मिला है. इनमें मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे और प्रिंस यादव जैसे ख‍िलाड़ी शाम‍िल हैं. हर्ष दुबे और गुरनूर बरार टेस्ट और वनडे टीम में शामिल किए गए हैं. वहीं प्र‍िंस यादव केवल वनडे में हैं.  मानव सुथार केवल टेस्ट में हैं. 

Advertisement

वनडे टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केेएल राहुल और ईशान किशन संभालेंगे. इसके अलावा रोहित शर्मा और व‍िराट कोहली की मौजूदगी बल्लेबाजी को मजबूती देगी. श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है.

टेस्ट टीम में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल जैसे युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है. गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव अनुभव की जिम्मेदारी संभालेंगे.

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार , हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल

भारत की वनडे टीम:  शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़

अफगानिस्तान का भारत दौरा (होम सीरीज)
6-10 जून: एकमात्र टेस्ट, मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़)
14 जून: पहला वनडे, धर्मशाला
17 जून: दूसरा वनडे, लखनऊ
20 जून: तीसरा वनडे, चेन्नई
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement