IND W vs PAK W, T20 World Cup 2026 Live Score: भारतीय टीम की बल्लेबाजी जारी, लय में दिख रहीं स्मृति मंधाना

India vs Pakistan, Women's T20 World Cup Live Cricket Score: बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और पाकिस्तान की टीम्स आमने-सामने हैं. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत कर टूर्नामेंट में शानदार आगाज करना चाहेगी.

Advertisement
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की टक्कर. (Photo: ITG) महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की टक्कर. (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • बर्मिंघम,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:31 PM IST

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला आज (14 जून) पाकिस्तान से खेलने जा रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर है. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है.

भारतीय टीम अब तक विमेंस टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है. उसने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 के संस्करण में किया था, जब भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची और ऑस्ट्रेलिया से खिताबी मुकाबले में हार गई. अब भारत की नजरें पहली बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर हैं. भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

Advertisement

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए. शेफाली वर्मा को स्पिनर सादिया इकबाल ने पहले ही ओवर में पवेलियन भेजा. वहीं जेमिमा रोड्रिग्स लेफ्ट आर्म सीमर तस्मिया रुबाब का शिकार बनीं.

भारत और पाकिस्तान की महिला टीम्स के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की. जबकि पाकिस्तान ने केवल 3 मुकाबले जीते. विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान ने भारत ने 6 और पाकिस्तान ने 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की.

भारत की संभावित प्लेइंग-11: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी और क्रांति गौड़.

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब और सादिया इकबाल.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »